Singrauli News: सिंगरौली पुलिस की राखी पर अनोखी पहल, चालान की जगह 100 दोपहिया चालकों को मिला हेलमेट; सुरक्षा का लिया संकल्प
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली रक्षाबंधन पर्व पर सिंगरौली पुलिस ने सड़क सुरक्षा (Singrauli Police focused on road safety during the Raksha Bandhan festival.) को लेकर अनूठी पहल करते हुए बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सुरक्षा का संदेश (Conveying a message of safety to motorists instead of taking punitive action against them.) दिया। पुलिस पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित कार्यक्रम (Event held at the police petrol pump premises) में ऐसे 100 वाहन चालकों को हेलमेट वितरित (Helmets distributed to 100 vehicle drivers.) किए गए और भविष्य में हर सफर के दौरान हेलमेट पहनने का संकल्प (Pledge to wear a helmet during every journey in the future) दिलाया गया।
महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को तिलक लगाकर राखी बांधी (Female police personnel applied *tilak* to drivers and tied *rakhis* on their wrists) और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी का एहसास (A sense of responsibility for safety) कराया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हेलमेट चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी जरूरी है। निर्धारित गति सीमा का पालन, मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना, नशे में वाहन नहीं चलाना और यातायात संकेतों का पालन सुरक्षित सफर के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी, उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, सउनि उत्तम सिंह सहित यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।







