Sidhi News: रक्षाबंधन पर पेड़ों से बंधी राखी, मोगली पलटन ने लिया हरित धरोहर बचाने का संकल्प
Sidhi News: सीधी रक्षाबंधन के अवसर (Sidhi Rakshabandhan Occasions) पर बाल टोली‘मोगली पलटन’ ने अपने अभियान ‘त्योहार का त्योहार 3.0’ के तहत पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश (A unique message of environmental conservation) दिया। बच्चों ने क्षेत्र के बड़े और छायादार पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा (Protecting shady trees by tying Rakhis to them.) और देखभाल का संकल्प लिया।
इस पहल को ‘सुरक्षा बंधन’ नाम दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों (During the program, the children…) ने ‘वृक्षो रक्षति रक्षितः’ की भावना को आत्मसात करते हुए कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण का हिस्सा (Embracing the sentiment, it was stated that trees are merely a part of the environment.) नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए सुरक्षा कवच हैं।
मोगली पलटन का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही प्रकृति और जैव विविधता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित (Developed a sense of responsibility towards nature and biodiversity.) करना है। अभियान में केवल पौधे लगाने के बजाय पहले से मौजूद पेड़ों को बचाने, उनकी देखभाल करने और अनावश्यक कटाई रोकने पर जोर दिया (Emphasis was placed on proper care and preventing unnecessary felling.) गया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों और मौजूद लोगों ने नए पौधे लगाने के साथ पुराने वृक्षों के संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। स्थानीय लोगों ने मोगली पलटन की इस पहल को पर्यावरण जागरूकता की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया।







