Singrauli News: सिंगरौली में अस्पताल से आरोपी पटवारी फरार, ड्यूटी में तैनात ASI-आरक्षक निलंबित
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली शासकीय भूमि के धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार निलंबित पटवारी (Suspended Patwari arrested on charges of fraud involving government land.) राजेश नामदेव पुलिस को झांसा देकर जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न (District Hospital-cum-Trauma Center, Baidhan) से शुक्रवार की अल सुबह भाग गया। जिसकी तलाश जारी है। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली सियाज केएम ने एएसआई और आरक्षक को निलंबित कर (ASI and constable suspended) दिया है।
जानकारी के अनुसार मोरवा थाना क्षेत्र के कतरिहार गांव की शासकीय भूमि आराजी (government land) खसरा नम्बर 356 में हेराफेरी एवं कूटरचना कर खसरा नम्बर 356/4 रकवा 4.470 हे. गोन्ही बेवा बैजनाथ भूर्तिया निवासी कतरिहार के नाम फर्जी तौर पर भूमि स्वामी दर्ज कर दिया गया। जांच उपरांत आरोप सही पाए गये, जहां आरोपी राजेश नामदेव के विरूद्ध मोरवा थाना में भादवि की धारा 419, 420, 467, 468 एवं 471 के तहत अपराध वर्ष 2015 में पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना के दौरान मामले में धारा 13(1) एवं 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का इजाफा (Expansion of the Prevention of Corruption Act) किया गया। सूत्र बताते हैं कि मामला पंजीबद्ध होने के बाद निचली न्यायालय की शरण (Refuge in the lower court after registration) में गया था, जहां उसे फौरी तौर पर राहत मिली थी। उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज (Anticipatory bail plea also rejected by the High Court.) हो गई। करीब दो महीने से मोरवा थाने में मामला गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। चर्चा है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी की पुलिस टीम (It is reported that, acting on the instructions of the Superintendent of Police, the SDOP’s police team…) ने बीते दिन गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि मोरवा पुलिस कल न्यायालय में पेश (Morwa police to appear in court tomorrow) करने ले आई, किंतु किन्ही कारणों से आरोपी को न्यायालय में पेश नही किया जा (The accused could not be produced in court for reasons) सका।
अचानक बीमार होने का बनाया बहाना
चर्चा है कि मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय बैढ़न (There is talk that for medical examination, District Hospital Baidhan) लाया गया और इसी दौरान आरोपी निलंबित पटवारी राजेश नामदेव बीमारी का बहाना बताया। रात भर जिला चिकित्सालय में भर्ती रहा और आज शुक्रवार की अल सुबह शौच के बहाने टाय्लेट गया और यहीं से पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ। गिरफ्तार पटवारी की ड्यूटी में तैनात एएसआई ने पुलिस अधिकारियों को अवगत (The ASI posted on duty of the arrested Patwari informed the police officers.) कराया, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नही लगा। कोतवाली एवं मोरवा पुलिस की अलग-अलग टीमे तलाश में लगी हुई हैं। वहीं फरार आरोपी के विरूद्ध कोतवाली (Case registered at Kotwali against absconding accused) बैढ़न में बीएनएस की धारा 262 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
एएसआई एवं आरक्षक सस्पेंड
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार पटवारी को न्यायालय में पेश (Accordingly, the arrested Patwari was produced in the court.) करने के लिए मोरवा थाने से एएसआई गुलाब प्रसाद बहरोलिया एवं आरक्षक श्यामबाबू सिंह की ड्यूटी लगाई थी, दोनों पुलिस कर्मी गुरूवार को जिला न्यायालय बैढ़न में पेश करने आरोपी (Police personnel [are set to] produce the accused at the Baidhan District Court on Thursday.) को लाए थे, अस्पताल में इलाज के दौरान ड्यूटी भी कर रहे थे, किंतु शातिर बदमाश निलंबित पटवारी ने पुलिस कर्मियों को झांसा देकर फरार हो गया। इस लापरवाही के मामले में एसपी ने उक्त दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित करते हुये लाइन अटैच कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से लापरवाह पुलिस कर्मियों में हड़कप मचा (The action caused a stir among the negligent police personnel.) हुआ है।
इनका कहना:-
एक आरोपी पुलिस न्यायालय में पेश करने (Police to produce the accused in court) लाई थी। आरोपी ने आज सुबह झांसा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है और इस मामले में एएसआई और आरक्षक को निलंबित कर (The search is on and the ASI and constable have been suspended in this case.) दिया गया है।
सियाज केएम
पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली







