Singrauli News: सिंगरौली को मिलेगी आसमान की राह; हवाई पट्टी के विकास के लिए AAI ने शुरू किया तकनीकी सर्वे

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली को मिलेगी आसमान की राह; हवाई पट्टी के विकास के लिए AAI ने शुरू किया तकनीकी सर्वे

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News: ऊर्जा की राजधानी सिंगरौली में हवाई सेवा शुरू होने की दिशा में अब कवायद तेज (Efforts to launch air services in Singrauli, the ‘Energy Capital’, have now intensified.) हो गई है। सिंगरौली हवाई पट्टी को विकसित (Singrauli airstrip developed) कर हवाई अड्डे के रूप में तैयार करने की प्रक्रिया के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की चार सदस्यीय सर्वे टीम सिंगरौली पहुंच सर्वे कार्य (As part of the process, a four-member survey team from the Airports Authority of India has arrived in Singrauli to conduct the survey work.) शुरू कर दिया है।

 

प्राधिकरण ने सिंगरौली हवाई पट्टी का बाधा सीमा सतह सर्वेक्षण कराने के लिए अधिकारियों का दौरा (Officials visit Singrauli airstrip to conduct an Obstacle Limitation Surface (OLS) survey.) हो चुका है। यह सर्वेक्षण 3 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक चलेगा। जहां सेटेलाइट के माध्यम से सर्वे कार्य आज दूसरे दिन भी जारी रहा है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के जारी पत्र (Letters issued by the Airports Authority of India) के अनुसार सर्वे टीम में अशोक कुमार तिर्की सहायक महाप्रबंधक, मुकेश प्रबंधक, योगेंद्र कुमार वरिष्ठ भौगोलिक सूचना प्रणाली विश्लेषक तथा आशीष गुप्ता भौगोलिक सूचना प्रणाली विश्लेषक शामिल हैं। अशोक कुमार तिर्की और योगेंद्र कुमार दिल्ली- वाराणसी से बैढ़न पहुंच सर्वेक्षण का कार्य लोक निर्माण विभाग (Survey work by the Public Works Department) के इंजीनियर संजय श्रीवास्तव एवं समयपाल, देवेश नामदेव के साथ शुरू कर दिया है। जहां उक्त टीम 9 सितंबर तक सिंगरौली हवाई पट्टी का सर्वेक्षण करेगी। इधर बताते चले कि हवाई सेवा शुरू होने से सिंगरौली के उद्योग, व्यापार, रोजगार, पर्यटन और निवेश को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद (The launch of air services is expected to significantly benefit Singrauli’s industry, trade, employment, tourism, and investment sectors.) है। खासकर कोयला, बिजली और औद्योगिक गतिविधियों के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिंगरौली को हवाई संपर्क मिलने से आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिल सकती है। फिलहाल हवाई अड्डे की प्रक्रिया की कवायद को लेकर सिंगरौली वासियों में उत्साह नजर (At present, there is enthusiasm among the people of Singrauli regarding the airport process.)  आ रहा है।

 

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद आगे बढ़ी प्रक्रिया

यहां बताते चलें कि सिंगरौली में हवाई अड्डा निर्माण की मांग (Demand for the construction of an airport in Singrauli) को लेकर पिछले माह विधायक रामनिवास शाह, राजेन्द्र मेश्राम और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को सिंगरौली में हवाई अड्डे की आवश्यकता से संबंधित पत्र (The delegation submitted a letter to the Prime Minister regarding the need for an airport in Singrauli.) भी सौंपा था। इसके बाद विमानन मंत्री और म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले पखवाड़े सिंगरौली में हवाई अड्डा बनाए जाने की घोषणा की थी। अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की टीम द्वारा हवाई पट्टी का तकनीकी सर्वेक्षण (Technical survey of the airstrip by the Airports Authority of India team.)  शुरू किए जाने से सिंगरौलीवासियों की वर्षों पुरानी उम्मीद को नई मजबूती (New momentum for the long-standing hopes of the people of Singrauli.)  मिली है।

 

टैक्सी मार्ग, पार्किंग क्षेत्र का विस्तार से परीक्षण

उक्त मामले में नोडल अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौपी (Additional Collector PS Tripathi has been entrusted with the responsibility of Nodal Officer.) गई है। बताया गया है कि सर्वेक्षण के दौरान हवाई पट्टी के रनवे के दोनों सिरों, टैक्सी मार्ग, पार्किंग क्षेत्र तथा प्रस्तावित निर्माण एवं विस्तार से संबंधित तकनीकी स्थिति का परीक्षण किया (Examined the technical aspects related to the proposed construction and expansion.) जाएगा। प्राधिकरण ने रनवे के प्रारंभिक बिंदु और भौतिक अंतिम छोर पर स्थायी चिन्ह स्थापित (The authority has installed permanent markers at the runway’s threshold and physical end.) करने के निर्देश भी दिए हैं। इधर अब तक हवाई सेवा का सपना देख रहा सिंगरौली पहली बार उस दिशा में ठोस कदम बढ़ाता नजर आ रहा है। सर्वेक्षण के बाद हवाई पट्टी के विकास और हवाई अड्डे की दिशा (After survey, development of the runway and direction of the airport)  में आगे की प्रक्रिया तय होगी।

#

Related News

September 5, 2026

September 5, 2026

September 5, 2026

September 5, 2026

August 30, 2026

August 30, 2026

Leave a Comment