Singrauli News: सिंगरौली में काचन नदी में उतरे ग्रामीण, 4 साल से अटके पुल निर्माण के खिलाफ शुरू किया जल सत्याग्रह
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जनपद पंचायत बैढ़न की ग्राम पंचायत डिग्घी के राजस्व गांव माटीडांड में काचन नदी पर पुल निर्माण की मांग (Demand for the construction of a bridge over the Kachan River in Matidand revenue village.) को लेकर आज बुधवार से आम आदमी पार्टी के बैनर तले जल सत्याग्रह शुरू (Water Satyagraha begins under the banner of Aam Aadmi Party) हो गया। पार्टी जिलाध्यक्ष एवं देवसर विधानसभा क्षेत्र-81 के पूर्व प्रत्याशी रतिभान प्रसाद की अगुवाई में शुरू हुए आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल (A large number of villagers, women, the elderly, youth, and children participated in the movement launched under the leadership.) हुए। आंदोलनकारियों ने नदी में उतरकर प्रशासन के प्रति अपना विरोध दर्ज (The protesters entered the river and registered their protest against the administration.) कराया।
आंदोलनकारियों का कहना है कि काचन नदी के माटीडांड में वर्ष (The agitators say that in the Matidand of Kachan river for years) 2022 में पुल निर्माण प्रस्तावित किया गया था, लेकिन चार वर्ष बीतने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। पुल नहीं होने से माटीडांड सहित सेमरिया, तेलियाखाड़ी और भदियां क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार पुल निर्माण को लेकर प्रशासन से कई बार शिकायत और मांग की गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। जल सत्याग्रह के दौरान ग्रामीणों ने जल्द पुल निर्माण शुरू कराने की मांग की। आंदोलन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदु विश्वकर्मा, यूथ विंग जिलाध्यक्ष अक्षय शाह, ग्रामीण उपाध्यक्ष रावेंद्र शाह, शहर जिला उपाध्यक्ष नीरज कुशवाहा, ग्रामीण कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष चितरंगी संदीप कुमार प्रजापति, ग्रामीण यूथ जिलाध्यक्ष सुजय कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। डिग्घी सरपंच मुन्नी देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा।







