Singrauli News:  सिंगरौली में बिजली बिल वसूली का सख्त एक्शन, 8 बकायादारों की मोटरसाइकिलें कुर्क कर विभाग ने कसा शिकंजा

Follow Us

Advertisement

Singrauli News:  सिंगरौली में बिजली बिल वसूली का सख्त एक्शन, 8 बकायादारों की मोटरसाइकिलें कुर्क कर विभाग ने कसा शिकंजा

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  सिंगरौली बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने (To recover outstanding electricity bill dues in Singrauli)  के लिए विद्युत विभाग के ग्रामीण संभाग ने आज गुरुवार को आठ वितरण केंद्रों में बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई (The Rural Division of the Electricity Department took strict action today, Thursday, against consumers with outstanding dues across eight distribution centers.) की। डीआरए के तहत नोटिस जारी करने के बाद कनेक्शन विच्छेदित किए गए तथा भू-राजस्व संहिता  (The connections were disconnected after issuing notices under the DRA and the Land Revenue Code.) 1959 की धारा 147 के तहत आरआरसी नोटिस और कुर्की की कार्रवाई (RRC Notice and Attachment Proceedings)  करते हुए आठ मोटरसाइकिलें जप्त की (Eight motorcycles seized.) गईं।

 

 

 

कार्यपालन अभियंता ग्रामीण संभाग (Executive Engineer, Rural Division) ओम प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में वितरण केंद्र प्रभारियों और राजस्व अमले ने यह कार्रवाई (Distribution center in-charges and revenue staff carried out this action under supervision.) की। गजराबहरा के सुरेन्द्र प्रसाद साहू पर 23,667 रुपये, घोघरा के श्रीकांत बैस पर 30,225 रुपये, समदा के बक्सुल खान पर 34,263 रुपये तथा नौगई के राम निवास शाह पर 21,649 रुपये बकाया है।

 

 

 

इसी तरह चौराडाड़ के फुन्नेलाल गुर्जर पर 37,517 रुपये, ठठरा के बहादुर कोरी पर 22,218 रुपये, घोघरा के सुगन कुंवर भाटी पर 34,578 रुपये और बरहवा के मोहन लाल कुशवाहा पर 55,117 रुपये की राशि बकाया है। विभाग ने सभी के कनेक्शन काटकर मोटरसाइकिलों की कुर्की (The department disconnected everyone’s connections and attached their motorcycles.) की कार्रवाई की। विभाग ने बकायादारों से समय पर बिल जमा करने की अपील (The department has appealed to defaulters to pay their bills on time.) की है।

#

Related News

September 11, 2026

September 11, 2026

September 11, 2026

September 11, 2026

September 11, 2026

September 11, 2026

Leave a Comment