Singrauli News:  सिंगरौली पुलिस का पूरे मध्य प्रदेश में बजा डंका सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को जड़ से मिटाकर राज्य में हासिल किया तीसरा स्थान

Follow Us

Advertisement

Singrauli News:  सिंगरौली पुलिस का पूरे मध्य प्रदेश में बजा डंका सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को जड़ से मिटाकर राज्य में हासिल किया तीसरा स्थान

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  सीएम हेल्पलाइन 181 की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में सिंगरौली पुलिस ने प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन (Singrauli Police have performed exceptionally well in the state regarding the satisfactory resolution of complaints received via the CM Helpline 181.) करते हुए प्रथम समूह में तीसरा स्थान हासिल किया है। 21 सितंबर 2026 को जारी जिलेवार ग्रेडिंग में सिंगरौली पुलिस को 87.67 वेटेज स्कोर के साथ ‘ए’ ग्रेड प्राप्त हुआ।

 

पुलिस विभाग के अनुसार, पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के नेतृत्व में सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग (Continuous monitoring of complaints related to the CM Helpline.) की गई। शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनकी समस्याओं (Contacting the complainants personally regarding their problems) के निराकरण पर जोर दिया गया।
अगस्त 2026 में पुलिस से संबंधित 1116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 969 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किए जाने की जानकारी पुलिस विभाग ने दी है। विभाग के अनुसार, चौकी गोरबी और चौकी नौडिहवा ने 100 प्रतिशत, थाना गढ़वा ने 98.89 प्रतिशत, जबकि थाना मोरवा, चौकी तिनगुड़ी और चौकी बरका ने 90 प्रतिशत से अधिक वेटेज स्कोर हासिल किया।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों, साइबर सेल, शिकायत शाखा एवं संबंधित पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।
पुलिस विभाग के अनुसार, टीम के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, साइबर सेल एवं शिकायत शाखा की टीम (To encourage the team, the Superintendent of Police directed all the police station/outpost in-charges, cyber cell and complaint branch teams.) को नगद राशि से पुरस्कृत भी किया गया है

#

Related News

September 23, 2026

September 23, 2026

September 23, 2026

September 23, 2026

September 23, 2026

September 22, 2026

Leave a Comment