Singrauli News: सिंगरौली में अवैध रेत पर पुलिस का शिकंजा, म्यार नदी से रेत लदा ट्रैक्टर जब्त—चालक अंधेरे में फरार
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ माड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई (Mada Police take action against illegal sand mining and transportation.) करते हुए ओखरावल म्यार नदी से अवैध रेत लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया (A tractor-trolley transporting illegal sand was seized.) है। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर सड़क पर छोड़कर रात के अंधेरे में फरार (Upon seeing the police, the driver abandoned the tractor on the road and fled into the darkness of the night.) हो गया। पुलिस ने वाहन और उसमें लदी रेत की कुल कीमत करीब 3 लाख 6 हजार रुपये आंकी है। पुलिस के अनुसार 22 एवं 23 सितंबर की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओखरावल म्यार नदी से एक ट्रैक्टर चालक अवैध रूप से रेत का उत्खनन (Illegal sand mining by a tractor driver from the Myar River in Okhraval.) कर ग्राम खम्हरिया की ओर ले जा रहा है।
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा के निर्देश पर पुलिस टीम स्वतंत्र गवाह के साथ खम्हरिया की ओर रवाना हुई। पुलिस टीम जब ग्राम खम्हरिया के विश्वकर्मा तिराहा के पास पहुंची तो सामने से बिना नंबर प्लेट का नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन की जांच की तो सोनालिका डीआई 734 ट्रैक्टर की ट्रॉली में रेत लदी (When the police inspected the vehicle, they found the trolley of the Sonalika DI 734 tractor loaded with sand.) मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (According to the police, the accused has been booked under the Indian Penal Code.) की धारा 303(2), 317(5) तथा खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत कार्रवाई की गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, प्रआर रामसुख यादव, प्रआर संजीत रावत, आर आबिद कुरैशी, आकाश सिंह और मनोज रावत की भूमिका रही।







