Singrauli News: सिंगरौली में डीजल के खेल का भंडाफोड़; 20 हजार लीटर डीजल से भरा टैंकर जब्त, 55 लाख के माल पर पुलिस का शिकंजा
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली बैढ़न कोतवाली पुलिस ने नौगढ़ कन्वेयर चौराहे के पास कार्रवाई (Singrauli: Baidhan Kotwali police took action near Naugarh Conveyor Square.) करते हुए करीब 20 हजार लीटर डीजल से भरा टैंकर (A tanker filled with 20,000 liters of diesel) पकड़ा है। पुलिस के अनुसार टैंकर बरगवां की ओर जा रहा (According to the police, the tanker is heading towards Bargawan.) था और चालक जांच के दौरान डीजल से जुड़े आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर (The driver did not produce the necessary documents related to the diesel during the inspection.) सका।
पुलिस ने टैंकर के चारों चैंबरों से डीजल बरामद (Police recovered diesel from all four chambers of the tanker.) किया। जब्त डीजल की कीमत करीब 19.99 लाख रुपये और टैंकर की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह कुल करीब 54.99 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
पूछताछ में चालक कमल यादव ने टैंकर मालिक गोविंद अग्रहरी के कहने पर गोंदवाली स्थित राखी फीलिंग स्टेशन से डीजल भरवाने की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पंप मैनेजर राजेश साहू का नाम भी सामने आया है।
पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में डीजल कहां ले जाया जा रहा था और इसके परिवहन से जुड़े दस्तावेज क्यों मौजूद नहीं थे (Where was such a large quantity of diesel being transported to, and why were the documents related to its transport missing?) ।







