Singrauli News: सिंगरौली के मोरवा में रेलवे ट्रैक किनारे युवक की संदिग्ध मौत, 15 दिन में दूसरी घटना से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल?
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली मोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सीटीआई रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच (A stir was created this morning after the body of a youth, aged around 25, was found beside the railway tracks near the CTI railway crossing.) गया। मृतक की पहचान पवन उर्फ छोटू पनिका पिता शतंधारी पनिका निवासी चकरिया के रूप में हुई है।
सूचना पर मोरवा निरीक्षक डॉ ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और युवक की पहचान समेत जांच शुरू (Investigation initiated, including identification of the youth.) की। बताया गया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अक्सर मोरवा से चकरिया इसी रास्ते से (The young man was mentally unstable and often traveled from Morwa to Chakariya along this route.) जाता था। पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवतः रेलवे ट्रैक के पास से धक्का (Police suspect that the accident might have happened near the railway track.) लगने के कारण वह करीब पांच फीट नीचे गिर गया होगा, जिसमें चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद (The actual cause of death will be confirmed following the post-mortem report and investigation.) ही होगी। गौरतलब है कि 15 दिनों के भीतर रेलवे ट्रैक के आसपास यह दूसरी घटना है, जिससे रेलवे व क्षेत्र में सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।







