Singrauli News: सिंगरौली के सिधार में बूंद-बूंद पानी को तरसे आदिवासी परिवार, खराब हैंडपंपों से गहराया संकट; शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार मौन, प्रभारी मंत्री से लगाई गुहार
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जिले के चितरंगी विधानसभा की सिधार पंचायत में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान (Villagers in Sidhar Panchayat of Chitrangi Assembly constituency are distressed by a drinking water crisis.) हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कई महीनों से हैंडपंप खराब पड़े (According to the villagers, the handpumps have been out of order for several months.) हैं, जिसके चलते आदिवासी परिवार नदी, नाले और झरनों का पानी पीने को मजबूर (Tribal families are forced to drink water from rivers, streams and springs.) हैं। दूषित पानी के उपयोग से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खतरा (Threat to the health of children, women, and the elderly) बना हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच, सचिव और पीएचई विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ (The problem was not resolved despite the complaint.) । अब उन्होंने जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके से हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत और पेयजल की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग (They demanded that the district’s in-charge minister, Sampatiya Uike, ensure the immediate repair of handpumps and make permanent arrangements for drinking water.) की है।







