Singrauli News: सिंगरौली में ASP का सासन चौकी पर औचक निरीक्षण, अधूरे रिकॉर्ड पर सख्ती; पुलिसकर्मियों को अनुशासन और जवाबदेही के निर्देश?
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने शुक्रवार को पुलिस चौकी सासन का औचक निरीक्षण (Surprise inspection of Sasan police outpost) किया। इस दौरान उन्होंने चौकी की दैनिक कार्यप्रणाली और संधारित रजिस्टरों एवं अभिलेखों की समीक्षा (Review of the daily functioning of the outpost and the registers and records maintained.) की। निरीक्षण के दौरान कुछ रजिस्टरों में आवश्यक प्रविष्टियां और अभिलेखीय पूर्तियां (Necessary entries and completion of records in certain registers during the inspection.) शेष पाई गईं। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपूर्ण दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा (Incomplete documents to the concerned officials and employees within the stipulated timeframe.) में पूरे करने तथा सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश (Instructions for keeping records updated regularly) दिए। उन्होंने कार्यों का समयबद्ध निष्पादन और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर (Emphasis on the timely execution of tasks and the discharge of duties with responsibility.) दिया। इसके बाद उन्होंने चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी आवासीय सुविधाओं, रहन-सहन और व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी (Information regarding residential facilities, living conditions, and personal issues.) ली। निरीक्षण के दौरान सीएसपी हेमंत कुमार, बैढ़न थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी, सासन चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।







