Singrauli News: सिंगरौली में NCL का सतर्कता अभियान तेज, CBI अधिकारी सतीश कुमार राठी ने भ्रष्टाचार पर किया प्रहार—पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही पर दिया जोर

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली में NCL का सतर्कता अभियान तेज, CBI अधिकारी सतीश कुमार राठी ने भ्रष्टाचार पर किया प्रहार—पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही पर दिया जोर

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  सिंगरौली एनसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत  (Under the Vigilance Awareness Campaign at NCL) एनसीएल मुख्यालय के सीईटीआई परिसर स्थित एमडीआई भवन में निवारक सतर्कता पर एक विशेष सत्र आयोजित (A special session on preventive vigilance was organized at the MDI Building, located within the CETI complex at NCL Headquarters.)  किया गया। सत्र में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, जबलपुर के पुलिस अधीक्षक एवं शाखा प्रमुख सतीश कुमार राठी ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। इस अवसर पर एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (On the occasion, NCL’s Chief Vigilance Officer) अजय कुमार जायसवाल, विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष एवं सभी परियोजनाओं व मुख्यालय से अधिकारी उपस्थित (Heads of departments from headquarters, as well as officers from all projects and headquarters, were present.) रहे।

 

 

सतीश कुमार राठी ने मुख्य वक्ता के रूप में सीबीआई के इतिहास एवं कार्यप्रणाली, सार्वजनिक सेवाओं में सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता के महत्व (Working methods; the importance of integrity and impartiality in public services.) तथा भ्रष्टाचार और लालफीताशाही के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, जांच की प्रक्रिया, भ्रष्टाचार संबंधी सूचना के स्रोत तथा निवारक सतर्कता की रणनीतियों के बारे में भी जानकारी (Information regarding preventive vigilance strategies as well.) दी। सत्र में कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण सुनिश्चित करने में निवारक सतर्कता की भूमिका पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक उपायों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे (The officials present asked questions regarding various issues related to vigilance and anti-corruption measures.) । इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत एनसीएल के महाप्रबंधक कमलेश बनसोड के स्वागत संबोधन से हुई।

#

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

Leave a Comment