Singrauli News: सिंगरौली जिले के बैढ़न, विंध्यनगर और नवानगर सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में पुलिस ने दिखाई सक्रियता

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली जिले के बैढ़न, विंध्यनगर और नवानगर सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में पुलिस ने दिखाई सक्रियता

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News: सिंगरौली में शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था (Peace, security, and law and order in Singrauli during Sharadiya Navratri and upcoming festivals.) बनाए रखने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस ने जिलेभर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला (With this objective, the Singrauli Police conducted an extensive flag march across the district.) । पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा की उपस्थिति में करीब 150 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सड़कों पर उतरे और आमजन को सुरक्षा का संदेश (Officials and employees took to the streets and conveyed a message of safety to the general public.)  दिया।

 

 

फ्लैग मार्च के दौरान बैढ़न, विंध्यनगर एवं नवानगर थाना क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों, चौराहों, धार्मिक आयोजन स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों (During the flag march, [covering] major roads, busy markets, intersections, religious event venues, and sensitive areas within the jurisdictions of Baidhan, Vindhyanagar, and Navanagar police stations…) में पुलिस बल ने पैदल भ्रमण किया। इसके साथ ही जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी संबंधित अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला (Flag marches were also conducted in other police station areas of the district under the leadership of the concerned officials.) गया। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ नागरिकों में विश्वास कायम करना और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग (The objective of the initiative is to strengthen security during festivals, instill confidence in citizens and ensure peaceful conduct of religious events.) से संपन्न कराना है।

 

 

 

दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा पर विशेष जोर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों को नियमित पैदल गश्त, सतत निगरानी, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बालिका सुरक्षा के साथ दुर्गा पूजा पंडालों और अन्य आयोजन स्थलों (He also stressed on the safety of women and girls along with Durga Puja pandals and other venues.) पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
आयोजन समितियों से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास के व्यवस्थित इंतजाम और अग्नि सुरक्षा (Monitoring, adequate lighting, organized arrangements for entry and exit, and fire safety.) के आवश्यक प्रबंध करने की अपील की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

 

 

अफवाहों से बचने की पुलिस ने की अपील
सिंगरौली पुलिस ने नागरिकों से शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों को श्रद्धा, उत्साह और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील (Singrauli Police have appealed to citizens to celebrate Sharadiya Navratri and upcoming festivals with devotion, enthusiasm, and mutual harmony.) की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी (Police have warned people not to spread unverified information on social media and to report any suspicious activity.) तत्काल नजदीकी थाने या डायल-112 पर देने का आग्रह किया है।
फ्लैग मार्च में एसडीओपी सिंगरौली अमित कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सिंगरौली पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति, सामाजिक सौहार्द और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित (The Singrauli Police clarified that peace, social harmony, and the safety of every citizen are ensured during the festivals.) करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

#

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment