Singrauli News:  शिक्षा ही सर्वांगीण विकास की कुंजी : विश्वामित्र पाठक सिहावल विधायक ने देवसर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को वितरित की अध्ययन सामग्री, साइकिल और पुरस्कार

Follow Us

Advertisement

Singrauli News:  शिक्षा ही सर्वांगीण विकास की कुंजी : विश्वामित्र पाठक
सिहावल विधायक ने देवसर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को वितरित की अध्ययन सामग्री, साइकिल और पुरस्कार

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  सिंगरौली में शिक्षा उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला (Education: The Cornerstone of a Bright Future in Singrauli) है और सर्वांगीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। छात्राएं पूरी लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ अध्ययन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त (Students should study with full dedication, hard work and discipline to achieve their goals.) करें तथा परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करें। यह बात सिहावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक विश्वामित्र पाठक ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवसर में आयोजित सामग्री एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत छात्राओं को अध्ययन सामग्री, साइकिल और पुरस्कार वितरित किए (Under the ‘Seva Mera Yogdan’ (Service: My Contribution) program, organized as part of the ‘Seva Sankalp Abhiyan’ (Service Pledge Campaign), study materials, bicycles, and prizes were distributed to female students.) गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि अभियान का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके शैक्षणिक विकास को बढ़ावा (Encouraging girl students towards education and promoting their academic development) देना है।

 

उन्होंने कहा कि छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, विद्यालय आने-जाने की सुविधा उपलब्ध (Encouraging girls’ education and providing facilities for commuting to and from school.) कराने और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास (The government is making every possible effort to create a better academic environment.) कर रही है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जबकि अध्ययन सामग्री उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक (Helpful in meeting academic requirements) बनेगी। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग (Helpful in meeting academic requirements) लेने और आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने की अपील की।

 

 

 

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक विश्वामित्र पाठक ने मां वीणावादिनी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर (It began with MLA Vishwamitra Pathak lighting a lamp before the idol of Goddess Veenavadini.) की। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य कमलेंद्र द्विवेदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत (School Principal Kamlendra Dwivedi presented the outline of the program.) करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर विधायक ने छात्राओं को अध्ययन सामग्री एवं साइकिल वितरित की। चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन (Outstanding performance in various competitions, including painting.)  करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सामग्री और पुरस्कार पाकर छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।

 

 

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण
कार्यक्रम के दौरान विधायक विश्वामित्र पाठक ने विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण (MLA Vishwamitra Pathak planted saplings on the school premises under the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign.) भी किया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के महत्व का संदेश (A message conveying the importance of environmental conservation and a green campus through this initiative.) दिया गया।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह, टीआई राजेश चंद्र मिश्रा, संतराम बैस, रमापति शुक्ल, गोमती प्रसाद पाठक, प्राचार्य सीपी प्रजापति, डॉ. शिवार्चन शुक्ला, राकेश शुक्ला, जिला आईटी सेल के अरुण चतुर्वेदी, सुनील द्विवेदी, अनूप मिश्रा, संदीप पाठक, आदित्य प्रताप सिंह और नंदकुमार साहू सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment