Singrauli News: सिंगरौली में कचनी मुख्य मार्ग पर गहरा गड्ढा बना हादसे का खतरा, बीच सड़क में होल देख दहशत में वाहन चालक
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली कचनी चौहान शीत गृह के पास मुख्य मार्ग में 6 से 7 इंच चौड़ा होल होने से वाहन चालक दहशत में आ गये। हालांकि आसपास के लोगों ने गड्ढे के पास पत्थर रख दिया है, ताकि कोई भी हादसा न हो। जानकारी के अनुसार बैढ़न-बरगवां मार्ग के कचनी स्थित चौहान शीत गृह के पास सड़क के बीचो-बीच करीब 7 इंच चौड़ा , काफी गहरा सीवर लाइन का गड्ढा होने से लोगबाग सावधानी बरतने की सलाह दे रहे थे।







