Singrauli News: सिंगरौली में किशोर स्वास्थ्य पर जागरूकता की अनूठी पहल, नुक्कड़ नाटक और गीतों से दिया मानसिक स्वास्थ्य व नशामुक्ति का संदेश
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जिले में दर्शना महिला कल्याण समिति (Darshana Mahila Kalyan Samiti in Singrauli District) छतरपुर के द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत साथिया समागम कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन (Successful organization of the ‘Saathiya Samagam’ program under the Rashtriya Kishor Swasthya Karyakram.) कराया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जिले भर के साथिया और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा (Officials from the Health and Education Departments, along with ‘Saathiyas’ and grassroots workers from across the district, participated enthusiastically in this program.) लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सीईओ, सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर, डीएचओ-2 डॉ. राहुल पाठक, जिला शिक्षा विभाग से डीपीसी, डीपीएम सुधांशु शुक्ला, जिला सहायक कार्यक्रम प्रबंधक आशीष कुमार पाण्डेय सहित अन्य एवं सीडीपीओ उपस्थित रही।
इसके अलावा बैढ़न, चितरंगी और देवसर ब्लॉक के सीबीएमओ आशा सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और जिले के साथिया मौजूद रहे। समागम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए साथिया द्वारा शानदार प्रस्तुतियां (Brilliant performances by ‘Saathiyas’ from various parts of the district during the gathering.) दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत (Subsequently, an impactful street play based on the mental health of adolescents was presented.) किया गया। कार्यक्रम में साथिया के कार्यों की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन, नशे की रोकथाम पर आधारित गीत, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति जागरूकता गीत (The program featured a demonstration of the entire operational process of ‘Saathiya’, a song focused on substance abuse prevention, and an awareness song regarding the National Adolescent Health Programme.) सहित अन्य कई गतिविधियां संपन्न की गईं।







