Singrauli News: सिंगरौली में गरबा महोत्सव पर विधायक रामनिवास शाह का दखल, पत्नी संग अभ्यास में पहुंचे; अनुमति को लेकर प्रशासन पर जताई नाराजगी
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली में गरबा महोत्सव के आयोजन स्थल को लेकर चल रहा असमंजस अब राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त होने की चर्चा (Talks are underway that the uncertainty will end following political intervention.) है।विधायक रामनिवास शाह ने स्पष्ट किया है कि गरबा एवं जगराता महोत्सव का आयोजन राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम, बैढ़न में ही होगा। आयोजन समिति द्वारा अनुमति के लिए आवेदन दिए (The organizing committee submitted an application for permission.) जाने के बावजूद मंजूरी नहीं मिलने पर विधायक ने नाराजगी जाहिर (The MLA expressed displeasure upon meeting.) की है। उन्होंने जिला प्रशासन और ननि आयुक्त को आयोजन के संबंध में अवगत (District administration and Municipal Commissioner were informed about the event.) कराते हुए अनुमति प्रक्रिया में अनावश्यक बाधा नहीं डालने की बात कही है। विधायक अपनी धर्मपत्नी सीता शाह के साथ गरबा पूर्वाभ्यास में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। राधा कृष्णा फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी (Gathering information about the arrangements through discussions with the office bearers and members of the Radha Krishna Foundation.) भी ली।
अनुमति नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
बताया जाता है कि आयोजन समिति ने स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन के समक्ष आवेदन (Application submitted to the Municipal Corporation and District Administration for permission.) दिया था, लेकिन अनुमति नहीं मिल पा रही थी। इस स्थिति पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। उनके हस्तक्षेप के बाद अब आयोजन की अनुमति मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं, हालांकि आधिकारिक मंजूरी की पुष्टि होना बाकी है। इधर प्रस्तावित कार्यक्रम 16, 17 और 18 अक्टूबर को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में आयोजित होना है। विधायक ने आयोजन समिति को सुरक्षा, अनुशासन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने पर दिया।







