Singrauli News: सिंगरौली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, ब्लैक फिल्म और अमानक नंबर प्लेट वालों पर चालानी कार्रवाई तेज

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, ब्लैक फिल्म और अमानक नंबर प्लेट वालों पर चालानी कार्रवाई तेज

नई ताकत न्यूज नेटवर्क/सिंगरौली

Singrauli News:  सिंगरौली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित (Curbing road accidents and making the traffic system safer in Singrauli) बनाने के लिए सिंगरौली यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान (Singrauli Traffic Police conduct a special vehicle-checking drive at major intersections and busy routes in the city.) चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी (Challans will be issued against drivers violating traffic rules during) कार्रवाई की गई।

 

 

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी रोशनी केशरवानी के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया (The campaign was conducted.) । जांच के दौरान वाहनों में प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगाने, बिना नंबर प्लेट अथवा अमानक नंबर प्लेट के वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और सीटबेल्ट नहीं लगाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बातचीत करने वालों को भी नियमों के उल्लंघन पर चिह्नित (Those talking on mobile phones while driving are also marked as violating the rules.)  किया गया।

 

 

सुरक्षित सफर के लिए नियमों के पालन की अपील
अभियान के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी (Vehicle drivers were advised to install number plates in accordance with prescribed standards and to follow traffic rules.)  गई। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों का पालन दुर्घटनाओं का जोखिम कम करने और स्वयं सहित दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

#

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

Leave a Comment