Breaking News: देश में शादियों का महाबूम; 52 लाख विवाहों से 7.50 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद, 1.25 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार
Breaking News: देशभर में 21 नवंबर से शुरू हो रहे शादी के सीजन में बाजारों पर जमकर धन बरसने का अनुमान (Markets expected to see a massive influx of spending during the wedding season) है। व्यापार महासंघ कैट (CAIT) के मुताबिक, इस बार करीब 52 लाख शादियां होने की संभावना है, जिनसे लगभग 7.50 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है (The volume of business could reach approximately Rs 7.50 lakh crore.) । यह आंकड़ा पिछले साल के 6.50 लाख करोड़ रुपये के अनुमान से करीब 15 प्रतिशत ज्यादा है।
खरीदारी से लेकर सेवाओं तक बढ़ेगा कारोबार
कैट के सर्वेक्षण के अनुसार, शादी समारोहों में करीब 4.05 लाख करोड़ रुपये आभूषण, कपड़े, किराना और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी वस्तुओं पर खर्च हो सकते (According to a CAIT survey, approximately Rs 4.05 lakh crore could be spent on items such as jewellery, clothing, groceries, and electronics during wedding celebrations.) हैं। वहीं, कैटरिंग, होटल, बैंक्वेट हॉल, सजावट, फोटोग्राफी और परिवहन जैसी सेवाओं से 3.45 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। मुंबई महानगर क्षेत्र में ही लगभग 2 लाख शादियों से 1.20 लाख करोड़ रुपये के व्यापार की संभावना जताई (It is estimated that weddings in the Mumbai Metropolitan Region alone could generate business worth Rs 1.20 lakh crore.) गई है।
1.25 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार
इस विवाह सीजन से करीब 1.25 करोड़ अस्थायी और मौसमी रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है (Temporary and seasonal employment opportunities are expected to be created.) । इसका फायदा छोटे व्यापारियों, कारीगरों, कैटरर्स, फोटोग्राफरों, डेकोरेटरों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को मिलेगा। साथ ही स्वदेशी उत्पादों की मांग और डिजिटल वेडिंग प्लानिंग का चलन भी बढ़ (Along with this, the demand for indigenous products and the trend of digital wedding planning has also increased.) रहा है। कैट का मानना है कि शादियों से होने वाला यह बड़ा कारोबार देश की अर्थव्यवस्था, छोटे व्यापार और सरकारी कर राजस्व को नई गति दे सकता है।







