Singrauli News: सिंगरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में वाराणसी से सकुशल बरामद हुए लापता दोनों नाबालिग

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में वाराणसी से सकुशल बरामद हुए लापता दोनों नाबालिग

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  सिंगरौली नवानगर थाना क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग बालकों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से सकुशल दस्तयाब कर लिया(Two missing minor boys were safely recovered by the police from Varanasi district of Uttar Pradesh within just 24 hours.) । पुलिस ने दोनों बालकों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द (The police safely handed over both the children to their families.) कर दिया है। इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही निवासी आदित्य वर्मा उम्र 16 वर्ष पिता राजेश कुमार साकेत निवासी बी-308 सेक्टर-6, डीएवी स्कूल के पास निगाही तथा संकल्प द्विवेदी उम्र 16 वर्ष पिता यादवेन्द्र धर द्विवेदी निवासी सत्यम कॉम्प्लेक्स, निगाही माइनस रोड नवानगर के लापता होने पर अपराध के तहत धारा 137(2)बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया (A case has been registered under Section 137(2) of the BNS (Bharatiya Nyaya Sanhita) in connection with the disappearance of a person from the Nigahi Minus Road, Navanagar area.) गया था। दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित (Police team formed to search for both of them) की गई। लगातार पतासाजी के दौरान पुलिस ने दोनों बालकों को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र से दस्तयाब कर (In the meantime, the police recovered both boys from the Dashashwamedh police station area in the Varanasi district of Uttar Pradesh.)  लिया। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के निर्देशन, एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा सीएसपी हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नवानगर राजेन्द्र प्रसाद पाठक के नेतृत्व में की गई। दस्तयाबी में सउनि अजीत सिंह, अरविन्द चतुर्वेदी, प्रआर अशोक प्रताप सिंह एवं जितेन्द्र सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही। दोनों बालकों को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।

#

Related News

November 23, 2026

November 23, 2026

November 23, 2026

November 22, 2026

November 22, 2026

November 22, 2026

Leave a Comment