Singrauli News: बंद गाड़ियों में नेता-अधिकारी, धूल खा रही जनता; सिंगरौली की सड़कों पर हैवी वाहनों का तांडव, विकास के दावों की खुली पोल?
नेताओं के सफेद कपड़ों पर धूल का एक कण नहीं, लेकिन आम जनता की जिंदगी धूल के गुबार में कैद! सड़कें गड्ढों में तब्दील, भारी वाहनों की आवाजाही बेलगाम, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल।
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: देश को ऊर्जा देने वाला सिंगरौली जिला आज खुद धूल और गड्ढों के बीच सांस लेने को मजबूर (Today I am forced to breathe amidst dust and potholes.) है। जिले में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन शहर की सड़कों पर निकलते ही इन दावों की हकीकत सामने(But as soon as one steps out onto the city streets, the reality behind these claims is revealed.) आ जाती है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही, उड़ती धूल और जर्जर सड़कों ने आम नागरिकों का जीना मुश्किल (The constant movement of heavy vehicles, airborne dust, and dilapidated roads have made life difficult for ordinary citizens.) कर दिया है।
परसौना-बरगवां मार्ग, माजन, निगाही रोड, बलियरी, गनियारी और कन्वेयर मार्ग सहित नगर निगम क्षेत्र की अनेक सड़कों पर धूल और गड्ढों की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी (The problem of dust and potholes on many roads has become a source of trouble for people.) हुई है। भारी वाहनों के दबाव से सड़कों की हालत और बिगड़ (The condition of the roads has deteriorated due to the pressure of heavy vehicles.) रही है। दिनभर उड़ने वाली धूल राहगीरों, दुकानदारों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशान कर रही है।
जनता धूल खाए, जिम्मेदार एसी में सफर फरमाएं!
सबसे बड़ा सवाल उन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से है, जो इन्हीं सड़कों से बंद एसी गाड़ियों में गुजरते (It concerns the public representatives and officials who travel along these very roads in air-conditioned vehicles with the windows rolled up.) हैं। गाड़ी के शीशे बंद, एसी चालू और सफेद कपड़े सुरक्षित! लेकिन सड़क के किनारे खड़ा आम नागरिक धूल से ढका हुआ (An ordinary citizen standing by the roadside, covered in dust) है। किसी की दुकान धूल से भर रही है तो कोई दोपहिया वाहन से गुजरते हुए धूल निगलने को मजबूर है।
क्या जिम्मेदारों को जनता की तकलीफ दिखाई नहीं देती? क्या कभी अधिकारी अपनी सरकारी गाड़ियों से उतरकर इन सड़कों पर पैदल चलेंगे? (Will officials ever step out of their official vehicles and walk on these roads?) क्या जनप्रतिनिधि कभी बिना सुरक्षा और बंद गाड़ियों के इन रास्तों की वास्तविक स्थिति देखेंगे?
भारी वाहनों का दबाव, सड़कों की दुर्दशा और प्रशासन की जवाबदेही!
औद्योगिक गतिविधियों और भारी वाहनों की आवाजाही के बीच सड़कों के रखरखाव, धूल नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े (Serious questions arise regarding road maintenance, dust control, and traffic management amidst the movement of heavy vehicles.) हो रहे हैं। आखिर भारी वाहनों के आवागमन से प्रभावित सड़कों की मरम्मत कौन(After all, who is to repair the roads affected by the movement of heavy vehicles?) कराएगा? धूल रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव क्यों नहीं हो रहा? संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी से कब तक बचते रहेंगे?
जनता के सवाल, जिम्मेदारों से जवाब!
परसौना से बरगवां तक सड़क की हालत कब सुधरेगी?
माजन और निगाही मार्ग पर धूल और गड्ढों से कब राहत मिलेगी?
बलियरी, गनियारी और कन्वेयर मार्ग की सुध कौन लेगा?
भारी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी किसकी है?
नगर निगम क्षेत्र की गलियों में धूल नियंत्रण और मरम्मत कब होगी?
सिंगरौली की जनता कोई धूल खाने के लिए पैदा नहीं हुई है। जनता को साफ सड़क, सुरक्षित आवागमन और स्वच्छ हवा चाहिए।
जनप्रतिनिधियों को याद रखना चाहिए कि जनता ने उन्हें बंद गाड़ियों में बैठकर आराम (Public representatives should remember that the people—[who are not] sitting in the comfort of enclosed vehicles…) करने के लिए नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए चुना है। अधिकारियों को भी समझना होगा कि फाइलों में विकास दिखाना (Officials, too, must understand that merely showing development on paper…) और जमीन पर विकास करना दो अलग-अलग बातें हैं।
अब सवाल यह नहीं कि सिंगरौली में विकास कितना हुआ, सवाल यह है कि विकास की कीमत आम जनता अपनी सांसों और सेहत से कब तक चुकाएगी?
नई ताकत न्यूज़ नेटवर्क की दो टूक: पहले जनता को धूल से राहत दीजिए, फिर विकास के दावे कीजिए!
अवनीश तिवारी
संपादक – नई ताकत न्यूज़ नेटवर्क
जैसा दिखेगा, वैसा छपेगा।







