Advertisement
Rewa News: रीवा में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की पहल तेज, सीईओ सृष्टि देशमुख ने दिलाई बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ
Rewa News: अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह, कम उम्र विवाह एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस (International Day for the Elimination of Child, Early, and Forced Marriage) के अवसर पर आज रीवा जिले में जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया (A district-level workshop-cum-training program was organized in Rewa district.) गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना तथा बाल विवाह मुक्त रीवा के निर्माण (The primary objective of the program is to raise public awareness regarding the social evil of child marriage, protect the rights of girls, and work towards creating a child-marriage-free Rewa.) के लिए प्रशासन, विभागों, सामाजिक संस्थाओं एवं आमजन की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना(Ensuring the collective participation of social organizations and the general public) रहा.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा (Chief Executive Officer, District Panchayat Rewa was the chief guest in the program.) सुश्री सृष्टि देशमुख उपस्थित रहीं. विशिष्ट अतिथि के रूप में 10 वर्षीय बालिका एवं रीवा जिले की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर अनम आली ने सहभागिता की. उनकी उपस्थिति ने बाल अधिकारों, बालिका शिक्षा और बाल विवाह उन्मूलन के संदेश को विशेष महत्व प्रदान किया. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority at the event) से अभय मिश्रा, जिला श्रम अधिकारी गरिमा सूर्यवंशी, महिला थाना प्रभारी टीआई ऊषा सिंह तथा बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी मिश्रा उपस्थित रहीं.