नई-नवेली दुल्हन ने शादी की पहली रात में ही दिया बड़ा झटका

सुशील शुक्ला, शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बेहद अनोखी वारदात सामने आई है। यहां शादी की पहली ही रात नई-नवेली दुल्हन ने ऐसा झटका दिया कि दूल्हा बिल्कुल हैरान रह गया। दरअसल हुआ यूं कि शादी की पहली रात को अचानक घर की बत्ती गुल हो गई। ऐसे में दूल्हा थोड़ी हवा खाने के लिए छत पर चला गया। वहीं थोड़ी देर बाद जब वह वापस लौटा तो देखा कि दुल्हन वहां से नदारद है। इसके बाद उसने अपनी दुल्हन को ढूंढना शुरू किया तो पाया कि उसका सारा सामान भी गायब है। इसके अलावा घर में रखे जेवरात और नकदी भी नदारद है।
27 मई को बारात लेकर कुशीनगर गया और वहां से 28 मई को दुल्हन लेकर लौटा
मामला शाहजहांपुर के कटरा थाना के पलिया दरोबस्त गांव का है। यहां रिंकू नाम के दूल्हे की शादी कुशीनगर जिले की रहने वाली काजल से हुई थी। वह 27 मई को बारात लेकर कुशीनगर गया और वहां से 28 मई को दुल्हन लेकर लौटा था। रिंकू के मुताबिक शादी की पहली रात करीब 11 बजे बिजली चली गई। ऐसे में गर्मी ज्यादा होने की वजह से वह छत पर चले गए। इसके बाद रात करीब 2 बजे बिजली आने पर वह अपने कमरे में पहुंचा तो दुल्हन घर में नहीं दिखी। इस पर उसने घर में तलाश किया। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस दौरान देखा कि घर का मेन गेट भी खुला है। फिर उसने पत्नी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो वह भी स्विच ऑफ आ रहा था।
ऐसे में रिंकू ने घर के अन्य लोगों को जगाया और उन्हें दुल्हन के गायब होने की बात बताई। घर के लोग नई दुल्हन की तलाश में जुट गए। इसी दौरान उन्होंने पाया कि सोने-चांदी के जेवर 11 हजार रुपये नकदी, मोबाइल और कई दूसरे सामान भी घर से गायब है। ऐसे में उन्हें समझते देर न लगी कि वह लुटेरी दुल्हन का शिकार बन गए हैं। पति ने इसके बाद थाने जाकर इस मामले में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस उस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है।
Credit :- News 24