
दिसंबर-जनवरी के महीने में अगर आप साल के अंत में बर्फबारी देखना चाहते हैं तो यहां देखें कुछ बेहतरीन जगहें-

मनाली- हिमाचल प्रदेश का यह शहर पर्यटकों का फेवरेट स्पॉट है, खासकर दिल्ली में रह रहे लोग। नवंबर महीने में मनाली में मौसम की पहली बर्फबारी हो जाती है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो क्रिसमस और नए साल पर भी यहां बर्फबारी देखने मिलती है।
धनोल्टी- टिहरी जिले का ये बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। धनौल्टी में आप बर्फ से ढके इलाकों में स्कीइंग का लुत्फ उठा सकते हैं। दिसंबर से फरवरी के बीच आप कभी भी धनौल्टी जा सकते हैं।

अल्ली- अगर आप फाटकना है तो औली जाई. औली स्कीइंग के लिए काफी मशहूर है। बर्फबारी आमतौर पर दिसंबर में शुरू होती है और अक्सर मार्च तक गिरती है। यह घूमने का सबसे अच्छा समय भी है क्योंकि घाटी करीब 4 महीने तक बर्फ की मोटी चादर से ढकी रहती है।

तवांग – यहां घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर है, खासकर यदि आप बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं। यह जगह अपने खूबसूरत मठों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है।

अल्मोड़ा- यहां पर आपको बर्फ से ढके हिमालय का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। अल्मोड़ा में चितई और नंदा देवी जैसे मंदिर हैं। अल्मोड़ा का मौसम आमतौर पर ठंडा रहता है,

गुलमर्ग- दिसंबर के महीने में गुलमर्ग बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। स्नोफॉल का मजा लेना है तो गुलमर्ग आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।
