हैवानियत: चाचा लूटता था आबरू, नाबालिग भतीजी हुई गर्भवती

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

जबलपुर। शहपुरा में एक हैवानियत और दरिंदगी की शर्मनाक वारदात हुई। दरिंदा कोई और नहीं बल्कि बालिका का चाचा निकला जो 14 साल की भतीजी को हवस का शिकार बनाकर उसकी आबरू लूटता रहा। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद मामले में पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार शहपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की नाबालिग कक्षा 8वीं छात्रा हैं। उसके 35 साल के चाचा ने डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता जब भी आपबीती परिजनों को सुनाने की हिम्मत करती तब तब उसका चाचा उसे डरा धमका देता था। चाचा ने डरा धमकाकर कई बार संबंध बनाते हुए दुराचार किया। नाबालिग के गर्भवती होने पर मामले की जानकारी माता-पिता को लगी। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया हैं।

Leave a Comment