सिंगरौली 11वीं एवं 12 वीं के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लासेस होंगी मंगलवार से संचालित 

By News Desk

Published on:

ADS

11वीं एवं 12 वीं के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लासेस होंगी मंगलवार से संचालित

 

कलेक्टर ने 11वीं एवं 12वीं के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग क्लासेस का लाभ उठाने हेतु किया प्रेरित

 

सिंगरौली 22 नवंबर 2025 / कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने अगले सप्ताह एनटीपीसी के सहयोग द्वारा संचालित होने वाली निशुल्क कोचिंग क्लासेस के संबंध में शासकीय सांदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न पहुंचकर तैयारियों का लिया जायज़ा। 11वीं एवं 12वीं के छात्रों से संवाद कर निशुल्क कोचिंग क्लासेस का लाभ उठाने हेतु बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

 

कलेक्टर श्री बैनल द्वारा शासकीय विद्यालय के 11वीं एवं 12वीं के छात्रों को आईआईटी जेईई ,नीट जैसे कॉम्पटेटिव एंट्रेंस एग्जाम की तैयारियों हेतु एनटीपीसी एवं श्री चैतन्य एकेडमी के द्वारा संयुक्त रूप से संचालित करने की एक नई पहला चलाई गई है। जिसके तहत जिला मुख्यालय मे स्थित उतकृष्ट विद्यालय, मॉडल विद्यालय एवं शासकीय कन्या विद्यालय के कक्षा 11 वी एवं 12 वी में पढ़ने वाले मेधावी छात्रो का चयन कर उन्हे प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कराई जायेगी। इन कोचिंग क्लासेस का अगले सप्ताह के मंगलवार को शुभारंभ किया जाएगा।

 

कलेक्टर ने शासकीय सांदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न पहुंच कर शिक्षकों से मुलाकात की एवं निर्देश दिए की कोचिंग क्लासेस पुरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ संचालित की जाए। बच्चों को सभी विषयों के कॉन्सेप्ट क्लेरिटी पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। क्लासेस के उपरांत बच्चों से अनिवार्य रूप से फीडबैक ले तथा प्रयास करें कि जो अन्य बच्चे जो क्लास अटेंड करने के इच्छुक हो उन्हें भी क्लासेज में सम्मिलित किया जाए। उन्होंने ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि क्लासेस में आने वाले बच्चों को नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक शासकीय समय में संचालित होने वाली क्लासों में भी बच्चों के अध्ययन पर पूरा ध्यान दें। विद्यालयों में शतप्रतिशत अच्छे परिणाम लाना हमारी जिम्मेदारी है।

 

कलेक्टर श्री बैनल ने 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात्रों से संवाद कर निशुल्क कोचिंग क्लासेस को अटैंड करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों छात्राओं ने भी क्लासेस के प्रति अपना पूरा उत्साह दिखाया। बच्चों ने कलेक्टर से अपने जिज्ञासा से सम्बंधित सवालों को पूछा जिसे कलेक्टर के द्वारा बताया गया। अवलोकन के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षा उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh

Jansampark Madhya Pradesh

Leave a Comment