देवसर में हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, परिजनों ने हाईवे जाम किया

By News Desk

Published on:

ADS

देवसर में हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, परिजनों ने हाईवे जाम किया

SINGRAULI NEWS :  जिले के जियावन थाना इलाके के देवसर मेन मार्केट (Devsar Main Market) में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा (tragic accident)  हुआ। सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे (Sidhi-Singrauli National Highway) 39 पर ठेला व्यापारियों (pushcart traders) और दुकानदारों के अतिक्रमण (encroachment by shopkeepers) के कारण ट्रक की चपेट में आने से खड़ौरा निवासी रुद्र शंकर शुक्ला वैद्य की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

 

 

 

हादसे (accidents) के तुरंत बाद जियावन पुलिस (jiyavan police) मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों (local people)  ने गुस्से में करीब 2 घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। इसके बाद सिहावल MLA विश्वामित्र पाठक से तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने का मौखिक आश्वासन (verbal assurance) और SDM से लिखित आश्वासन मिलने के बाद जाम हटाया गया।
जानकारी के मुताबिक, देवसर में ठेला व्यापारियों और दुकानदारों द्वारा हाईवे पर अतिक्रमण किए जाने के कारण गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे सड़क हादसों की संभावना बढ़ जाती है और अक्सर जान-माल का नुकसान होता है।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन इस हादसे से सबक लेगा और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

 

 

 

 

 

 

 

मंगलवार को अतिक्रमण हटाने (removal of encroachment) की कार्रवाई शुरू, दुकानदारों को समझाया जा रहा है
देवसर मुख्य बाजार में हाल ही में हुए हादसे के बाद प्रशासन (Administration) ने मंगलवार को सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 पर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। ठेला व्यापारियों और दुकानदारों को हाईवे पर अतिक्रमण हटाने और गाड़ियों की आवाजाही में रुकावट न डालने के लिए मनाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि हाईवे पर अतिक्रमण की समस्या (problem of encroachment) से गंभीर हादसों का खतरा (risk of serious accidents) बढ़ जाता है, इसलिए सभी दुकानदारों और व्यापारियों से सहयोग की अपील की जा रही है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस और राजस्व अधिकारियों की देखरेख में कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment