सिंगरौली जिले के ग्राम पंचायत गोभा के अंतर्गत वन पुलिस स्टेशन में बैगा युवक की बेरहमी से पिटाई, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

By News Desk

Published on:

ADS

सिंगरौली जिले के ग्राम पंचायत गोभा के अंतर्गत वन पुलिस स्टेशन में बैगा युवक की बेरहमी से पिटाई, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

SINGRAULI NEWS:  जिले के ग्राम पंचायत गोभा (Gram Panchayat Gobha)  के रहने वाले लाल जी बैगा को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट (Forest Department) के एक कर्मचारी द्वारा बेरहमी से पीटने का गंभीर (serious offence of brutal beating) मामला सामने आया है। आरोप है कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट (Forest Department) के कर्मचारी सुशील बुनकर और दूसरे कर्मचारी लाल जी बैगा को फॉरेस्ट थाने (Forest Police Station) ले गए और बंद कमरे में उसकी पिटाई की, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें (serious injuries) आईं और एक हाथ टूट गया।

 

 

 

 

 

 

घटना 9 दिसंबर की बताई जा रही है। पीड़ित आदिवासी (oppressed tribals) बैगा युवक घटना के बाद से ही इंसाफ की गुहार लगा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता (complainant के थाने और संबंधित अधिकारियों (concerned authorities) को आवेदन देने के बावजूद सिर्फ जांच का आश्वासन (Assurance) दिया जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार (victim’s family) और समाज में भारी गुस्सा है।

 

 

 

 

आम आदमी पार्टी सिंगरौली के पूर्व जिला अध्यक्ष  (former district president) रतिभान प्रसाद ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट (Forest Department) और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप (Serious allegations against the police administration)  लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बैगा जनजाति भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से संरक्षित जनजाति है और ऐसे समुदाय के व्यक्ति के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार बहुत निंदनीय (Inhumane behavior is highly condemnable.)  है। उन्होंने मांग की है कि मामले में शामिल सभी वन पुलिस स्टेशन (Forest Police Station) के कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए और उन्हें तुरंत सस्पेंड (suspend immediately) किया जाए और निष्पक्ष जांच (fair investigation) के बाद सख्त कार्रवाई की जाए।

 

 

 

 

 

AAP नेता रतिभान प्रसाद ने जिला प्रशासन (district administration) और पुलिस अधीक्षक (superintendent of police) से मामले में तुरंत दखल देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस प्रशासन (police administration) दोषी वन विभाग के कर्मचारियों (Forest department employees guilty)  के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता है, तो आम आदमी पार्टी बैगा जनजाति के सम्मान (honor of the tribe) की रक्षा के लिए पार्टी के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना (indefinite strike) देने को मजबूर होगी। देखना होगा कि पीड़ित को कब और किस रूप में न्याय मिलता है।

Leave a Comment