ग्यारस पर पहली बार 1100 दीपों से जगमगाया उच्च न्यायालय ,न्यायाधीशों व वकीलों ने की महाआरती

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

ग्यारस पर पहली बार 1100 दीपों से जगमगाया उच्च न्यायालय ,न्यायाधीशों व वकीलों ने की महाआरती

जबलपुर: हाई कोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में ग्यारस के उपलक्ष्य में 1100 दीपों से महाआरती का आयोजन किया गया। तत्पश्चात हनुमान चालीसा पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जानकारों की माने तो संभवत: पहली बार 1100 दीपों से महाआरती हुई हैं।इस अनुष्ठान में हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश संजीव सचदेवा, न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल, न्यायमूर्ति विवेक रूसिया, न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी, न्यायमूर्ति विशाल धगट, न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा, न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला, न्यायमूर्ति विवेक जैन, न्यायमूर्ति विनय सराफ, न्यायमूर्ति अवनींद्र कुमार सिंह व न्यायमूर्ति एके पालीवाल की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

बड़ी संख्या में अधिवक्ता हुए शामिल
महा आरती के दौरान एमपी स्टेट बार के चेयरमैन राधेलाल गुप्ता व वाइस चेयरमैन आरके सिंह सैनी, अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह, हाई कोर्ट बार अध्यक्ष धन्य कुमार जैन व सचिव परितोष त्रिवेदी सहित अन्य दो हजार श्रद्धालु अधिवक्ता शामिल हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य न्यायिक कार्य से जुड़े सभी लोगों व उनके परिवार की सुख, शांति, स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना का था। इस अवसर पर हाई कोर्ट बार के उपाध्यक्ष अमित जैन, प्रशांत अवस्थी, संयुक्त सचिव योगेश सोनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह व पुस्तकालय सचिव रजनीश उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुशवाहा, सपना तिवारी का सहयोग रहा।

इनका कहना है
महाआरती के दौरान सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई। बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।
मनीष मिश्रा, अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ

माननीय न्यायाधीशों द्वारा महाआरती की गई जिसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया था। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर देव उठनी ग्यारस की एक दूसरे को बधाई दी।
ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सचिव, जिला अधिवक्ता संघ

ऐसे कार्यक्रमों में हम सब अधिवक्ता खूब जोश के साथ शामिल होते हैं। बहुत ही सुखद माहौल रहता है।
हसन, अधिवक्ता

Leave a Comment