Singrauli News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत को एक विकसित देश बनाने में नारी शक्ति की विशेष भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति विकसित भारत का एक मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का कण-कण एवं पल-पल देश की मातृशक्ति के लिए सम्पूर्ण रूप से समर्पित है। मैं जब भी नारी शक्ति के हित में कोई महत्वपूर्ण एवं कारगर निर्णय लेता हूं तो मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हूं-Singrauli News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शक्ति वंदन कार्यक्रम का समापन एवं स्व सहायता समूह की बहनों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला का वर्चुअल रूप से सम्बोंधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हर देशवासी खुद को मोदी का परिवार कह रहा। पूरा देश मोदी का परिवार है। देश का गरीब किसान, युवा, एवं महिलाएं कह रहीं हैं कि मै हूं मोदी का परिवार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के हित में बहुत सारी योजनों का संचालन कर रही है।
उन्होनें कहा कि महिलाओं के हित में स्व-सहायता समूह जैसे कई योजनाओं का संचालन किया, जिनकी मदद से हमारी लाखां बहनें आज लखपति बनी है। उन्होने कहा कि स्व-सहायता समूह को केवल स्व-सहायता समूह नहीं बल्कि इसे हम राष्ट्र सहायता भी कह सकते हैं। सिंगरौली जिले में नारी शक्ति विकशित भारत कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन बिलौजी में राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह के मुख्य अतिथि एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के विशिष्ट अतिथि में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है और महिलाएं योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर भी हो रही हैं। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने छोटे-छोटे व्यापारियों को उठाने एवं आगे बढ़ाने के लिए पी.एम. विश्वकर्मा योजना प्रारंभ किया है | जिसका लाभ लेकर छोटे-छोटे व्यापारीगण अपने काम में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंगरौली विधान सभा के विधायक राम निवास शाह ने कहा कि जहां शक्ति वहां नारी, नारी है तो संसार है। उन्होंने कहा कि नारी के बिना किसी कार्य का सफल संचालन होना संभव नहीं है, आज की नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होनें ने कहा कि इस सिंगरौली जिले में बहुत सारी महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़कर एवं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ लेकर लखपति व आत्मनिर्भर बनी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नारी शक्ति के उत्थन के लिए अनेक नवाचार कर ही है। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। पार्षद सीमा जयसवाल, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे, उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय, कृषि विभाग के अधिकारी मनोज सिंह, लवकुश सिंह, नगर निगम के उपायुक्त राजस्व आरपी बैस सहित बड़ी सख्या स्व सहायता सामूह की सदस्य एवं किसान भाई उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े :blue Star इस साल बेच सकता है 10 लाख AC चर्चा