सिंगरौली नेशनल हाईवे-39 पर गंभीर सड़क हादसा, ड्राइवर बाल-बाल बचा
SINGRAULI NEWS: सिंगरौली जिले (Singrauli District) में एक बार फिर नेशनल हाईवे-39 (National Highway 39) पर भयानक सड़क हादसा (Horrific Road Accident) हुआ है. जानकारी के मुताबिक, जयंत खदान (Jayant Mine) से मैहर की ओर जा रहा कोयले से लदा ट्रक बाइक ड्राइवर (Bike rider on a coal-laden truck) को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त (Lost Control and Crashed) हो गया.
हादसा (Accident) जियावन थाना इलाके के सजहर जंगल के पास हुआ, जहां मौके पर अफरा-तफरी मच (Chaos ensued.) गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी बेकाबू (Vehicle Out of Control) हो गई. हादसे के समय ड्राइवर (The driver at the time of the accident) ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई.
स्थानीय लोगों (Local people) ने बताया कि नेशनल हाईवे-39 का कंस्ट्रक्शन (Construction of National Highway-39) पिछले 13 सालों से चल रहा है, जिसके कारण कई जगहों पर सड़क की हालत खराब (Poor condition of the road) बनी हुई है. यही वजह है कि इस रूट पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं.
घटना के बाद कुछ देर के लिए रूट पर ट्रैफिक प्रभावित (Traffic Affected) रहा. पुलिस फिलहाल मामले (The police are currently handling the matter.) की जांच कर रही है.







