SINGRAULI NEWS:  सिंगरौली में ‘ड्रग फ्री मिशन’ की शुरुआत, 3 साल में नशामुक्ति का लक्ष्य; पुलिस ने बनाई सख्त रणनीति

Follow Us

By: नई ताक़त ।। डिजिटल टीम

On: Sunday, April 5, 2026 7:57 AM

Advertisement

SINGRAULI NEWS:  सिंगरौली में ‘ड्रग फ्री मिशन’ की शुरुआत, 3 साल में नशामुक्ति का लक्ष्य; पुलिस ने बनाई सख्त रणनीति

SINGRAULI NEWS:   जिले को नशामुक्त (A Drug-Free District) बनाने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस (With the Objective — Singrauli Police) ने ‘ड्रग फ्री मिशन’ की शुरुआत कर दी है। पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) मनीष खत्री ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों (Officers and Station House Officers) की बैठक लेकर नारकोटिक्स के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। यह अभियान पुलिस मुख्यालय के निर्देशों (Campaign: Directives from Police Headquarters) के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसमें आगामी तीन वर्षों में जिले को ड्रग्स मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित (Goal Setting) किया गया है।

 

 

 

 

 

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Superintendent of Police) सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति सहित सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देशित (Instructions issued to officials) किया गया कि जिले में ड्रग हॉटस्पॉट, तस्कर, बिचौलियों और आदतन अपराधियों की पहचान (Identification of Habitual Offenders) कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही केवल छोटे आरोपियों तक सीमित (Limited to minor accused only)  न रहकर ड्रग नेटवर्क के मुख्य सरगना (The Mastermind of the Drug Network)  तक पहुंचने पर विशेष जोर दिया गया।

 

 

 

 

 

 

पुलिस द्वारा तीन चरणों में कार्ययोजना तैयार (Action Plan Prepared in Phases) की जा रही है। पहले चरण में अपराधियों का डाटा संकलन (Collection of criminal data in the first phase) , डोजियर तैयार करना और ड्रग रूट की पहचान (Identification of Drug Routes) की जाएगी। दूसरे चरण में चिन्हित आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई (Strict action against identified accused persons.) करते हुए उनकी अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी। तीसरे चरण में जनजागरूकता (public awareness)  पर जोर देते हुए “नशे से दूरी है जरूरी-2.0” अभियान चलाया जाएगा।
इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों (educational establishments) के 500 मीटर क्षेत्र को ड्रग फ्री जोन घोषित करने, ग्राम एवं नगर सुरक्षा समितियों की भागीदारी सुनिश्चित (Participation of Security Committees Ensured) करने और अन्य राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ जिले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई (Zero-tolerance policy adopted) जाएगी और अभियान लगातार जारी रहेगा।

#

Related News

April 7, 2026

April 7, 2026

April 7, 2026

April 7, 2026

April 7, 2026

April 7, 2026

Leave a Comment