Singrauli news: विशेष उपचार हेतु मरीजों को भोपाल किया गया रवाना चार बसों से भेजे गए मरीज व परिजन

Follow Us

#

विशेष उपचार हेतु मरीजों को भोपाल किया गया रवाना
चार बसों से भेजे गए मरीज व परिजन

सिंगरौली :जिले के सरई में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर के तहत चिन्हित गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए भोपाल भेजने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एवं परामर्श के बाद जिन मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता पाई गई, उन्हें चरणबद्ध तरीके से भोपाल रवाना किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज 04 बसों के माध्यम से चयनित मरीजों को उनके एक-एक परिजन के साथ समुचित व्यवस्थाओं के तहत भोपाल के लिए रवाना किया गया। प्रशासन द्वारा मरीजों की यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
रवाना होने से पूर्व देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मरीजों को भरोसा दिलाया कि उन्हें भोपाल में बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सकुशल यात्रा के लिए रवाना किया।

इस पहल से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य लाभ की संभावनाएं और अधिक मजबूत हुई हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया है।

#

Related News

March 22, 2026

March 22, 2026

March 22, 2026

March 22, 2026

March 22, 2026

March 22, 2026

Leave a Comment