सिंगरौली/सरई ग्राम अमहा टोला में कोटेदार की मनमानी चरम पर, 608 राशनधारियों के हक पर डाका – 4 महीने से नहीं मिला राशन…

By News Desk

Published on:

ADS

सिंगरौली/सरई ग्राम अमहा टोला में कोटेदार की मनमानी चरम पर, 608 राशनधारियों के हक पर डाका – 4 महीने से नहीं मिला राशन…

 

– सिंगरौली मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्र अंतर्गत अमहा टोला से बड़ी लापरवाही और मनमानी का मामला सामने आया है। यहां के कोटेदार पर 608 राशनधारी जनता के हक पर डाका डालने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चार महीनों से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, जबकि कोटेदार उनसे फिंगरप्रिंट लगवाकर अनाज को गोलमाल कर रहा है स्थानीय महिलाओं और बुजुर्गों ने बताया कि सुबह 4 बजे से बिना खाए-पिए लाइन में लगने के बाद भी उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा। कई लाभार्थियों का कहना है कि कोटेदार अक्सर शराब के नशे में धुत रहता है और अभद्रता पर उतारू हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि फिंगरप्रिंट लगाने के बाद भी जब वे “राशन” यानी निर्धारित मात्रा का अनाज मांगते हैं तो कोटेदार उन्हें टाल देता है और उल्टा धमकाते हुए कहता है कि “जिला कलेक्टर से जाकर ले आओ राशन ”पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि चार महीने से राशन न मिलने के कारण उनके परिवार संकट में हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि अब लोगों में भारी आक्रोश है और वे प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और कलेक्टर से इस मामले की जांच कर दोषी कोटेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि गरीब जनता को उनका हक मिल सके।

Leave a Comment