सतना जिले के नगर निगम के फायर स्टेशन में सेंधमारी, वायरलेस और सामान चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल?

Follow Us

By: नई ताक़त ।। डिजिटल टीम

On: Thursday, April 2, 2026 5:08 AM

Advertisement

सतना जिले के नगर निगम के फायर स्टेशन में सेंधमारी, वायरलेस और सामान चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल?

SATNA NEWS:  शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने (A shocking incident comes to light.) आई है, जिसने कानून-व्यवस्था (Law and order) और डिपार्टमेंट की लापरवाही (Departmental Negligence) को उजागर कर दिया है। यहां कोलगवां थाने के ठीक सामने बने नगर निगम के फायर स्टेशन में दिनदहाड़े चोरी (Theft in Broad Daylight at Municipal Corporation Fire Station) हो गई। बुधवार शाम करीब 4 बजे हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े (Serious questions raised regarding security arrangements.) कर दिए हैं। डिपार्टमेंट के सूत्रों (Department sources) के मुताबिक, चोरी स्टेशन इंचार्ज कौशलेंद्र सिंह के चैंबर से हुई।

 

 

 

 

 

 

 

 

उस समय ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ (Staff Present) में विनीत राव और आशीष सिंह भी थे, लेकिन चोर आराम से भाग निकले। बताया जा रहा है कि चोर करीब पांच वायरलेस सेट, एक इमरजेंसी मोबाइल, चार्जर और दूसरे जरूरी सामान ले गए। सबसे हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर घटना होने के बाद भी संबंधित थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सूत्रों का कहना है कि डिपार्टमेंट के लेवल पर मामले को दबाने की कोशिश (Attempt to cover up the matter at the departmental level.) की जा रही है। इस पूरी घटना में फायर ऑफिसर इंचार्ज सुलभ पाठक की लापरवाही भी सामने आ रही है, जिसकी वजह से दिनदहाड़े ऐसी घटना (Such an incident in broad daylight.) हुई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि चोरी के समय नगर निगम कमिश्नर(Municipal Commissioner)  शेर सिंह मीणा नगर निगम ऑफिस में फायर ब्रांच(Fire Branch at the Municipal Corporation Office)  की एक ज़रूरी मीटिंग कर रहे थे। ऐसे में यह सवाल और भी गहरा जाता है कि जब डिपार्टमेंट के अधिकारी मीटिंग (Departmental Officials’ Meeting) में बिज़ी थे, तब स्टेशन का सिक्योरिटी सिस्टम  (The Station’s Security System) पूरी तरह से कैसे ध्वस्त हो गया। इस घटना ने न सिर्फ़ फायर डिपार्टमेंट के कामकाज पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी साफ़ कर दिया है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस स्टेशन के सामने भी वारदात करने से नहीं डरते। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या एक्शन लेता है और ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ क्या कदम उठाता है। सूत्रों का कहना है कि चोरी करने या करवाने में डिपार्टमेंट के फील्ड लेवल के कर्मचारियों की भूमिका(*The Role of the Department’s Field-Level Employees)  संदिग्ध है।

 

#

Related News

April 2, 2026

April 2, 2026

April 2, 2026

April 2, 2026

April 2, 2026

April 2, 2026

Leave a Comment