सतना जिले में डायल 112 बनी फरिश्ता, खोए हुए मासूमों को सकुशल घर पहुंचाया
SATNA NEWS: जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के खोखरा बैरियर (barrier) के पास दो बच्चे मिले हैं, जो घर का रास्ता भटक (lose your way) गए हैं, पुलिस की मदद (Help) की जरूरत है। यह जानकारी (Information) स्टेट लेवल पुलिस कंट्रोल रूम (State Level Police Control Room) डायल-112 भोपाल को 20 मार्च को शाम 05:31 बजे मिली। सूचना (Information0 मिलते ही उचेहरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 गाड़ी को तुरंत मदद के लिए भेजा गया। डायल-112 स्टाफ रिजर्विस्ट कौशल (Dial-112 Staff Reservist Skills) और पायलट शिवानंद वर्मा मौके पर पहुंचे और बताया कि 02 बच्चे मिले हैं जिनमें एक लड़का 5 साल और एक लड़की 07 साल है।
डायल-112 कर्मियों (Dial-112 personnel) ने दोनों बच्चों को हिरासत में लेकर संबंधित थाने को सूचना दी। डायल-112 कर्मियों ने बच्चों से प्यार से जानकारी ली और बच्चों ने बताया कि वे मानपुर गांव में रहते हैं और खेलते समय घर से भटक गए थे। डायल-112 के कर्मचारी बच्चों के गांव पहुंचे जहां आसपास पूछताछ करने पर बच्चों के परिजन मिले जिन्होंने पहचान और तस्दीक के बाद बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया (handed over to family members) । परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे खेलते-खेलते घर से भटक गए थे।







