शराब दुकानों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस का शिकंजा

Follow Us

By: नई ताक़त ।। डिजिटल टीम

On: Thursday, August 20, 2026 8:44 AM

Advertisement

शराब दुकानों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस का शिकंजा

सिंगरौली। शहर की शराब दुकानों के आसपास अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने वालों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की.

अभियान के दौरान 15 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए व्हील लॉक लगाए गए। वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने की सख्त हिदायत दी गई.

यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान शराब दुकान संचालकों को भी ग्राहकों के वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए .

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क बाधित करने वालों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

#देवेन्द्र तिवारी/ ✅नई ताकत न्यूज नेटवर्क

#

Related News

October 6, 2026

October 6, 2026

October 6, 2026

October 6, 2026

October 6, 2026

October 6, 2026

Leave a Comment