Singrauli News: सिंगरौली के सरई में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार; देर रात छापेमारी में रेत से लदे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, कार्रवाई से मचा हड़कंप?

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली के सरई में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार; देर रात छापेमारी में रेत से लदे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, कार्रवाई से मचा हड़कंप?

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News: सिंगरौली सरई तहसील क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की शिकायतों पर प्रशासन ने देर रात छापेमार कार्रवाई (The administration conducted late-night raids following complaints of illegal sand transportation in the Sarai tehsil area of ​​Singrauli.) करते हुए रेत से लदे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया (Five tractor-trolleys loaded with sand were seized.) । यह कार्रवाई डिप्टी कलेक्टर धर्म प्रकाश मिश्रा ने अपनी टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर की। कार्रवाई के बाद अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया (The action caused a stir among those involved in the illegal sand trade.) ।

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुनइया नाला, कोनी क्षेत्र से जयप्रकाश जायसवाल और रामकुमार जायसवाल के ट्रैक्टर जब्त किए गए। वहीं, फांटपानी, धिरौली से योगेश प्रजापति का ट्रैक्टर तथा ओबरी क्षेत्र से दो अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गईं। इस तरह कुल पांच वाहनों पर कार्रवाई की (In this way, action was taken against a total of five vehicles.)  गई।

 

 

वैधानिक प्रक्रिया के लिए सौंपे वाहन
कार्रवाई के बाद सभी जब्त वाहनों को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया (Following the operation, all seized vehicles were handed over to the concerned department for the necessary legal procedures.) गया। प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध सख्ती जारी रखने के संकेत (Administration signals continued strict action against illegal sand mining and transportation) दिए हैं। अब कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाने की प्रशासन की मुहिम कितनी प्रभावी (How effective will the administration’s drive to curb illegal sand transportation in the area prove to be, following this action?) होती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

 

#

Related News

October 18, 2026

October 18, 2026

October 18, 2026

October 18, 2026

October 18, 2026

October 18, 2026

Leave a Comment