MP News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश एवं सीहोर जिले में 77.20 करोड़ रुपये के 381 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। सांसद एवं विधायक जिले में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
ये भी पढे – Ladli Behna Yojana Update : इन लाड़ली बहनों के खाते मे नहीं आएगा 10वीं किस्त का पैसा, जाने अपडेट
MP News : इन क्षेत्रो मे होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण
- कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के 14 करोड़ 7 लाख रूपये की लागत के 126 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होगा।
- इसी प्रकार आष्टा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 14 करोड़ 66 लाख रूपये लागत के 116 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
- इसी प्रकार इछावर विधानसभा क्षेत्र में 17 करोड़ और 25 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विभागों के दो कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा।
- इसी प्रकार सीहोर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 15 करोड़ 5 लाख रूपये लागत के 99 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होगा।
- कलेक्टर सिंह ने बताया कि संसदीय क्षेत्र विदिशा एवं देवास जिले के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 15 करोड़ 6 लाख रूपये लागत के 38 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जायेगा।
- सीहोर जिले के विदिशा संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विभागों के 9 करोड़ 1 लाख रूपये लागत के 35 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होगा।
- देवास संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विभागों के 6 करोड़ 5 लाख रूपये लागत के तीन कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होगा।
https://naitaaqat.in/auto/news/mahindra-thar-5-door-coming-soon-to-create-havoc-on-indian-roads-see-features/29/02/2024/172148.html