Blackview Hero 10 Foldable दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जल्द लॉन्च

By News Desk

Published on:

Blackview Hero 10 Foldable दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जल्द लॉन्च
ADS

Blackview Hero 10 Foldable फोन दुनिया का सबसे सस्ता हो सकता है। यह इस साल मई में लॉन्च हो सकता है। इसमें मीडियाटेक हेलियो G99 SoC, 12GB रैम के साथ 6.9-इंच AMOLED मुख्य डिस्प्ले होगा। इसे सभी स्पेसिफिकेशन के साथ चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Aliexpress पर लिस्ट किया गया है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये एंड्रॉइड 13 पर आधारित DokeOS 4.0 पर चलता है। कंपनी का दावा है कि उन्हें इस साल के अंत में एंड्रॉइड 14 अपडेट मिलेगा।

Blackview Hero 10 Foldable के स्पेसिफिकेशन

कंपनी का दावा है कि इसे बिना किसी दिक्कत के 250,000 बार मोड़ा जा सकता है। इसमें मीडियाटेक हेलियो G99 चिपसेट है, जो 12GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ है। इसमें पीछे की तरफ 108MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड शूटर होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 32MP का होगा, जो डिस्प्ले के शीर्ष केंद्र पर होल-पंच कटआउट में लगा होगा।

इसकी किनी होगी बैटरी और कीमत ?

इसमें 4,000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। MWC ब्लैकव्यू ने कहा है कि वह हीरो 10 को 399 यूरो में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। अगर ऐसा हुआ तो कंपनी के मुताबिक यह दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन होगा। इस फोन को सकुरा पर्पल और एक्लिप्स ब्लैक रंग विकल्पों में लॉन्च करने की योजना है।

Leave a Comment