Gujarat Board 12th Result : गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने आज 9 मई को 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। गुजरात बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। 12वीं की परीक्षा में 4.7 लाख लड़के-लड़कियां शामिल हुए थे–Gujarat Board 12th Result
गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 11 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित की गई. एचएससी साइंस स्ट्रीम रिजल्ट 2023 2 मई को घोषित किया गया था। रिजल्ट 65.58 फीसदी दर्ज किया गया. लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 64.66 प्रतिशत और लड़कों का 66.32 प्रतिशत रहा।
How many passed in which stream?
12वीं जनरल स्ट्रीम में 91.93 फीसदी छात्र पास हुए हैं. वहीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 82.45 फीसदी दर्ज किया गया है. जनरल स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 378268 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 3,47,738 पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 111132 उपस्थित हुए, जिनमें से 91625 उत्तीर्ण हुए हैं। साइंस स्ट्रीम ग्रुप ए का रिजल्ट 90.11 फीसदी और ग्रुप बी का रिजल्ट 78.34 फीसदी दर्ज किया गया है |
Check result like this
- गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- होम पेज पर 12वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर डालें और सबमिट करें.
- स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा………
ये भी पढ़े :IAS Interview Question: किस जंतु की आकृति पैर की चप्पल के समान होती है?