Birth Certificate Online Apply: जन्म प्रमाण पत्र हम सभी के लिए बहुत जरूरी है। कई लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है. इसके अलावा कई लोगों के नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाता है और जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र बहुत जरूरी हो गया है। अगर आप भी ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं। अब आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है। आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बताएगा—Birth Certificate Online Apply
इन बच्चों का ही ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनेगा
अगर आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आपको बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर आवेदन करना होगा। जन्म के 21 दिन बाद आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे। ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए यह दस्तावेज़ आवश्यक
जैसा कि हमने आपको बताया कि आप अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे ऑनलाइन बना सकते हैं, लेकिन आपको बता दें कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो आपके पास होना बहुत जरूरी है। जैसे बच्चे का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड आदि।
Birth Certificate Online Apply 2024
अगर आप अपने घर के किसी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आपको हमारे द्वारा बताए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आप हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हमने नीचे दी है.
- जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब सबसे पहले आपको यहां अपने मोबाइल नंबर के जरिए नया अकाउंट बनाना होगा।
- अब आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसके जरिए आपको लॉगइन करना होगा।
- अब आपको नए जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए एक फॉर्म दिखाई देगा।
- इस फॉर्म में आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी जैसे कि बच्चे का नाम क्या है, बच्चे की जन्म तिथि क्या है, बच्चे के जन्म का समय क्या है, बच्चे का जन्म घर पर हुआ है या अस्पताल में।
- इसके बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- अब अंत में आपको फॉर्म सबमिट करना होगा।
ये भी पढ़े :Bhagya Laxmi Yojana: भाग्य लक्ष्मी योजना के तहत बेटियों को 2 लाख रुपये देगी सरकार, आवेदन फॉर्म शुरू