Singrauli News: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनभागीदारी से ढोटी तालाब को किया गया निर्मल

By Ramesh Kumar

Published on:

Singrauli News
ADS

Singrauli News: प्रदेश के साथ ही जिले के जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ियों एवं अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं इनके पुनर्जीवन के लिये आज से विशेष नमामि गंगे – सदानीरा अभियान 5 जून से 16 जून तक चलाया जायेगा। इस विशेष अभियान में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक व अशासकीय संस्थाओं एवं जन अभियान परिषद भागीदारी से चलाया जायेगा। अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से जिले भर में मौजूद जल स्त्रोतों के स्थायी संरक्षण के लिये विभिन्न गतिविधियाँ की जायेंगी–Singrauli News

इस अभियान का समापन गंगा-दशहरा को 16 जून को होगा।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 में स्थित ढोटी तालाब में जनभागीदारी के माध्यम से साफ सफाई अभियान का शुभारंभ  राधा सिंह राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अतिथि में एवं सीधी सिंगरौली के नव निर्वाचित सांसद डॉ राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, नगर निगम की महापौर रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के गरिमामय उपस्थिति में नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 में स्थित तालाब ढोटी का श्रमदान कर कार्य को मूर्तरूप दिया गया।

इस अवसर पंचायत एवं ग्रामीण राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में जल संकट अपना विकाराल रूप दिखा रहा है। मै यह पर उपस्थित सभी जनो से आग्रह करती हू कि वे कम से कम एक पौधा जरूर लागये और उसको एक बच्चे की तरह विशाल वृक्ष में बदलने की कोशिश करे। प्रदेश सरकार के द्वारा 5 जून से 16 जून तक जल संवर्धन नमामि गंगे अभियान के तहत पूरे प्रदेश में अभियान को चलाया जाकर जन सहयोग के माध्यम से सभी प्रमुख नदियो और परम्परिक जल संरचनाओ के संरक्षण और पुनरजीवन के लिए प्रमुखता के साथ कार्य किया जाना है। सिंगरौली जिले के शहरी एवं ग्रमीण क्षेत्रो में भी इस अभियान को प्रमुखता के साथ निरंतर चलाया जाये। तथा यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कार्य सम्पूर्ण रूप से पूर्ण हो सके। उन्होने उपस्थित जनो एवं जन प्रतिनिधियो से अपील किया कि इस महत्वाकाक्षी कार्य मे सहभागी बने।

इस अवसर पर सीधी सिंगरौली सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में रहिमन जी का एक दोहा सुनते हुये कहा कि रहिमन पानी राखिये बिन पानी सब सून पानी गये न उबरे मोती मानस चून। उन्होने कहा कि यह बड़ा ही पुनीत अवसर है प्राय: क्षेत्र भ्रमण के दौरान जल मानस से पेयजल से संबंधित शिकायत प्राप्त होती है। इन शिकायतो को दूर करने के लिए यह अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है। नदी तालाबो का पानी रोके एवं पर्यावरण के लिए वृक्षो की महत्वता बताते हुये कहा कि वृक्षा रोपण हमे सुद्ध वायु तथा गर्मी के प्रभाव को कम करता है। अत: अधिक से अधिक वृक्षा रोपण भी किया जाये।

विधायक सिंगरौली राम निवास शाह ने अपने उ्बोधन मे कहा कि हम सब को मिलकर सिर्फ इसी तालाब को नही नगर के सभी तालाबो को साफ सुथरा बनायेगे। उन्होंने कहा कि हमारी सस्कृति में पेड़ो का बड़ा महत्व है कुछ पेड़ हमें औषधि देते है तथा कुछ वृक्षो की हम पूजा करते है। वही नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में इस अभियान के तहत नगर निगम के द्वारा पूरी तनमयता के साथ शहरी क्षेत्र के तालाबो और बावड़ियो की साफ सफाई एव जल रोको अभियान कराया जायेगा। वही नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के द्वारा भी अपने उद्बोधन में जल संरक्षण अभियान की प्रशंसा करते हुये कहा है कि इस अभियान के क्रियान्वन में किसी प्रकार की कमी नही आने पायेगी निगम एकजुट रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर कलेक्टर शुक्ला ने कहा कि पूरे जिले में जल सर्वधन जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का कार्य औपचारिक रूप से जिले की 316 पंचायतो में प्रारंभ कर दिया गया है। यह अभियान 16 जून के बाद भी चलता रहेगा। उन्होने बड़ते हुये तापमान के आशय में कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक महत्वपूर्ण भमिका निभाता है। तथा इस अभियान को जन सामान्य एवं प्रशासन की सामूहिक भागीदारी से सफल बनाया जायेगा। तथा वृक्षारोपण भी अभियान चलाकर किया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त डी.के शर्मा के द्वारा आये हुये अतिथियो का स्वागत करते हुये जल गंगा सवर्धन अभियान के तहत बनाई गई कार्य योजना को विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया।

ये भी पढ़े :Lok Sabha Elections: मोदी की गठबंधन सरकार से देश को मिल सकता है अभूतपूर्व लाभ!

Related Post

Leave a Comment