सतना न्यूज़ शहर में रंगदारी और दहशत फैलाने के प्रकरणों में नामजद भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा सिंह यादव के दोनों बेटों शिवांश और मानू यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरतार कर लिया। दोनों भाइयों ने पिछले महीने भरहुत नगर में हवाई फायर कर दहशत फैलाई थी।
छोटे बेटे पर 10 तो बड़े के खिलाफ 6 अपराध दर्ज
छोटे बेटे शिब्बू उर्फ शिवांश पिता दिनेश यादव के खिलाफ 10 तो बड़े बेटे मानू के खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज हैं। शिब्बू हवाई फायरिंग, मारपीट, गुंडागर्दी समेत हत्या के प्रयास के मुकदमों का आरोपी है। उसके खिलाफ एक बार जिलाबदर की कार्रवाई हो चुकी है। अब कोलगवां पुलिस ने पुन: जिलाबदर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बड़ा बेटा मानू भी निगरानीशुदा बदमाश है। दोनों को पुलिस 20 दिनों से खोज रही थी।
निरीक्षक सुदीप सोनी ने बताया कि दोनों के खिलाफ ताजा मुकदमा भरहुत नगर के मनोज सिंह बागरी के बेटे आयुष को जान से मारने की धमकी देने का है। इसी मामले में दोनों की गिरतारी की गई है। आयुष बस स्टैंड स्थित कोचिंग में जाता है। वहां उसकी शिब्बू और मानू से जान पहचान हुई। बाद में उसे पता चला कि ये गुंडे हैं, तो उसने उनके साथ उठना-बैठना छोड़ दिया।
तब से दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। 26 अप्रेल को इन दोनों ने आयुष के पिता मनोज सिंह से एक लाख रुपए मांगे और कहा नहीं देगा तो आयुष को उठाकर ले जाएंगे और जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने बताया कि शिब्बू के खिलाफ शिखा रघुवंशी जेएमएफसी प्रकरण 2397/21 धारा 341, 294, 327, 329, 506, 34 में भी वारंट जारी था। इस प्रकरण में भी उसकी गिरतारी की गई है।
ये भी पढ़े : MP Weather: मानसून पकड़ेगा रफ्तार, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी
ये भी पढ़े : MP News: मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से खुलेंगे PM एक्सीलेंस कॉलेज