MP NEWS : पेंशन के 7.5 करोड़ हड़पने वाला कर्मचारी बर्खास्त

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

MP NEWS : भोपाल :  अधिकारियों-कर्मचारियों के नेशनल पेंशन स्कीम (National Pension Scheme) के साढ़े सात करोड़ रुपए का गबन करने के आरोपी नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय (Directorate of Urban Administration and Development) के निलंबित सहायक वर्ग-3 रामसिंह रायपुरिया को बर्खास्त कर दिया गया है। राशि की वसूली संपत्ति की कुर्की और नीलामी से होगी।MP NEWS

विभागीय जांच में प्रमाणित किया गया है कि रायपुरिया ने 33 कूटरचित पत्र तैयार किए। उन पर तत्कालीन संयुक्त संचालक और अपर संचालक अनिल कुमार गोंड के कूटरचित हस्ताक्षर कर 7 करोड़ 59 लाख 51 हजार की राशि स्वयं व अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर राशि का गबन किया है। रायपुरिया के खिलाफ दिसंबर 22 में केस दर्ज किया गया था। केस भोपाल जिला न्यायालय में है। रायपुरिया अभी सेंट्रल जेल भोपाल में है।

ये भी पढ़े : नर्सिंग घोटाला: तत्कालीन नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार दिवगैया बर्खास्त

ये भी पढ़े : Best cooking oil : क्योंकि, तेल के बिना आप खाने में स्वाद नहीं ला सकते

Leave a Comment