पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र मे फैला सनसनी

By NTN

Published on:

पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र मे फैला सनसनी

MP News : मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक साथ पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फंदे से लटके मिले। पांचों के शव फंदे पर लटके मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

घटना अलीराजपुर जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के रौरी गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राकेश के पिता जगर सिंह, ललिता के पति राकेश, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में लटके हुए मिले। इसकी जानकारी राकेश के चाचा को सुबह घर आने पर हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस इसकी जांच कर रही है कि यह कोई साजिश थी, हत्या या आत्महत्या। सभी पक्षों से बयान लिया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पांच लोगों के शव मिलने से ग्रामीण भी सदमे में हैं। पूरे कस्बे में बस इसी बात की चर्चा हो रही है।

NTN

Leave a Comment