MP News : साइबर ठगों के 6 कलेक्टर हुए शिकार, जांच में जुटा प्रशासन

By News Desk

Published on:

MP News : साइबर ठगों के 6 कलेक्टर हुए शिकार, जांच में जुटा प्रशासन
ADS

MP News : मध्य प्रदेश में साइबर ठगों का बोलबाला है! क्योंकि अब ये साइबर ठग आम लोगों के साथ-साथ अधिकारियों और नेताओं को भी फंसाना शुरू कर दिया है। अब तक प्रदेश में करीब आधा दर्जन कलेक्टर इन साइबर ठगों के निशाने पर आ चुके हैं। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये साइबर ठग फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। ये जालसाज लोगों को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा वे काम खत्म करने की भी बात कर रहे हैं। साइबर ठग लगातार इस ठगी को अंजाम दे रहे हैं।

MP News : 6 कलेक्टर साइबर ठगों के शिकार

अब तक प्रदेश में जबलपुर, धार, सिवनी, अलीराजपुर, उमरिया और शहडोल कलेक्टरों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाए जा चुके हैं। इस बार इन जालसाजों ने अलीराजपुर कलेक्टर का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया है। इसके अलावा इन जालसाजों ने हाल ही में जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के एक रिश्तेदार से 25 हजार रुपये की ठगी की थी। वहीं पिछले दो दिनों में प्रदेश के 6 से ज्यादा कलेक्टर इस धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं, इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Honda Amaze नए जेनरेशन में हो रही लॉन्च, इसमें कैसे होंगे फीचर्स?

Leave a Comment