सिंगरौली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल, कलयुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला
SINGRAULI NEWS: चितरंगी थाना क्षेत्र (Chitrangi Police Station Area) के ग्राम सुदा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे (A wicked son, under the influence of alcohol…) में अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या (Murder by beating) कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव वालों में दहशत का माहौल (An atmosphere of terror) है।
आरोपी(accused) दयाराम कोल पिता भुलई कोल उम्र 27 साल निवासी सुदा अक्सर शराब के नशे (Often, under the influence of alcohol) में अपने पिता भुलई कोल पिता सुखदेव कोल उम्र 60 साल के साथ मारपीट (Beating) करता था। रविवार रात करीब 12:30 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा (Quarrel) हुआ, जिसके बाद भुलई कोल जान बचाने के लिए अपने भाई के घर सोने चला गया। पता चला है कि आरोपी (accused) सोमवार सुबह करीब 8 बजे फिर वहां पहुंचा और अपने पिता के साथ फिर से मारपीट (Physical Assault Again) करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक मारपीट (Beating) होती रही।
पड़ोसी बीच-बचाव करने दौड़े, लेकिन आरोपी (accused) के गुस्सैल रवैये की वजह से वे कामयाब नहीं हो सके। बुरी तरह घायल भुलई कोल की सुबह करीब 8:30 बजे मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चितरंगी पुलिस (Upon receiving the information, the Chitrangi Police) तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर आरोपी दयाराम कोल को हिरासत में ले लिया। घटना के दौरान आरोपी को भी चोटें आईं और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की डिटेल (Details) में जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना की मुख्य वजह शराब (The main reason is alcohol.) थी, क्योंकि घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (Regarding the post-mortem) के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी (legal) कार्रवाई चल रही है।







