Singrauli News:सिंगरौली में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 131 लीटर शराब जब्त, 22 सरकारी दुकानों के लाइसेंसियों पर गिरी गाज
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने व्यापक अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की (The Excise Department launched an extensive operation and took major action against the production, storage, and sale of illicit liquor.) है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते और जिला आबकारी बल की संयुक्त टीम (Joint team of the state-level flying squad and the district excise force) ने विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छापेमारी कर 20 प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई में 131 लीटर अवैध शराब तथा 465 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। वहीं लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन मिलने पर 22 सरकारी शराब दुकानों के लाइसेंसियों के विरुद्ध विभागीय प्रकरण दर्ज किए (Departmental cases were registered against the licensees of 22 government liquor shops.) गए हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर अंकित अस्थाना के नेतृत्व एवं जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव के निर्देशन में की (Carried out under the direction of District Excise Officer Pranay Srivastava) गई।
विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी मोहल्लों में हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाने तथा किराना दुकानों, गुमटियों और लाइसेंसी शराब दुकानों के आसपास अवैध पैकारी की शिकायतें मिल (The department has received complaints of making Mahua liquor from hand-made furnaces in rural areas and urban localities and illegal selling of it around grocery shops, kiosks and licensed liquor shops.) रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर संदिग्ध क्षेत्रों को चिह्नित कर छापेमारी (Raids conducted after identifying suspicious areas) और गश्त की गई। दबिश के दौरान महुआ से निर्मित हाथ भट्टी शराब के अलावा देसी और अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई। शराब निर्माण में प्रयुक्त 465 किलो महुआ लाहन का नमूना लेकर उसे विधिवत नष्ट कराया गया। वहीं मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत आरोपियों पर प्रकरण दर्ज (Cases registered against the accused under the Madhya Pradesh Excise Act) किए गए।
22 लाइसेंसियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई
यहां बताते चले कि जिले के अधिकांश सरकारी शराब ठेकेदारों के द्वारा खुलेआम जगह-जगह पैकारी चलाई (Most government-licensed liquor contractors were openly running wholesale operations in various locations.) जा रही है। यह बात जगजाहिर है। सम्भ्रांत नागरिको का आरोप है कि इस तरह की अवैध शराब बिक्री होते कभी नही देखा है। जहां शाम ढलते ही जगह-जगह पैकारी चल रही (As evening set in, the sale of liquor was underway in various places.) है। आबकारी पुलिस को भलीभांति जानकारी है। इधर आबकारी टीम ने सरकारी शराब दुकानों के निरीक्षण में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन (Excise team finds violation of license conditions during inspection of government liquor shops) और निर्धारित नियमों में गड़बड़ी पाए जाने पर 22 लाइसेंसियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई (Departmental action initiated against 22 licensees following the discovery of irregularities in compliance with prescribed rules.) की गई। अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष यादव और आबकारी उप निरीक्षक नीलिमा मार्को सहित आबकारी बल सक्रिय रहा। विभाग ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।







